Breaking News
Home / Uncategorized / लोकसभा चुनाव 2019 में बढ-चढ कर मतदान करने के लिए स्कूल के बच्चें कर रहे जागरूक

लोकसभा चुनाव 2019 में बढ-चढ कर मतदान करने के लिए स्कूल के बच्चें कर रहे जागरूक

15 मार्च, करनाल: लोकसभा चुनाव-2019 बारे मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने तथा स्वीप गतिविधियों के अंर्तगत अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव के निर्देशानुसार जिला के सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली जा रही है। रैली के माध्यम से बच्चों द्वारा सभी मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने बारे प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस संदर्भ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्मिक विद्यालय, रेलवे रोड़, करनाल द्वारा शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को स्कूल के प्राचार्य श्री महेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आागामी 12 मई को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने बारे मतदाताओं को जागरूक करना है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त के आदेशानुसार जिला के सभी काॅलेज, आईटीआई एवं इंजीनियरिंग काॅलेजो में चुनावी साक्षरता क्लबों का गठन किया जा रहा है। डीईओ ईश्वर मान ने बताया कि जिला के सभी खण्डों के स्कूलों में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है इसके अंर्तगत शुक्रवार को खण्ड करनाल में राजकीय वरिष्ठ माध्मिक विद्यालय, माॅडल टाउन, करनाल, खण्ड घरौंडा के राजकीय वरिष्ठ माध्मिक विद्यालय, घरौंडा, खण्ड इन्द्री के राजकीय वरिष्ठ माध्मिक विद्यालय, खेड़ीमान सिंह इन्द्री, खण्ड निसिंग के राजकीय वरिष्ठ माध्मिक विद्यालय, चिड़ाव, खण्ड नीलोखेण्डी के राजकीय वरिष्ठ माध्मिक विद्यालय, साम्भी, खण्ड असन्ध के राजकीय वरिष्ठ माध्मिक विद्यालय, असन्ध द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

स्कूली बच्चों द्वारा बैनरों पर मतदाता जागरूकता के इस प्रकार के स्लोगन किये जा रहे है इस्तेमाल

वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है।
न नशे से न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से।
वोट हमारा है अधिकार, कभी न करें इसे बेकार।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *