Breaking News
Home / Education / जयराम कन्या महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 300 छात्राओं को दी गई डिग्रियां

जयराम कन्या महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 300 छात्राओं को दी गई डिग्रियां

कुरुक्षेत्र 15 मार्च: सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लौहार माजरा के देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी आडिटोरियम में दीक्षांत समारोह समारोह का आयोजन किया गया। इस दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं इंडोरामा ग्रुप के चेयरमैन ओ.पी. लोहिया ने शिरकत की। समारोह में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा. नीता खन्ना, आदि मौजूद थे। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि समारोह के शुभारम्भ अवसर मुख्यातिथि ओ.पी. लोहिया तथा अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्प अर्पित किए। इसी अवसर महाविद्यालय की छात्राओं ने माँ सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और जयराम शिक्षण संस्थान की विवरण पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। समारोह में जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. गीता गोयल ने जयराम शिक्षण संस्थाओं की विशेष उपलब्धियों का विस्तार से विवरण दिया। दीक्षांत समारोह में ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कहाकि करीब बीस साल पूर्व ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं को शिक्षित करने तथा समाज में आगे बढ़ने के लिए स्वर्गीय मोहन लाल लोहिया एवं उनके पूज्य गुरु देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी ने यहां जयराम शिक्षण संस्थान की नींव रखी थी, जहां से हजारों छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर देश एवं विदेश में नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बताया आज यहां जयराम कन्या महाविद्यालय की करीब 250 छात्राओं को तथा जयराम बी.एड. कालेज की 50 छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जा रही हैं। दीक्षांत समारोह के अतिरिक्त आज एल्मुनाई मीट का आयोजन भी किया गया जिसमें पूर्व छात्र संघ की अध्यक्षा, उपाध्यक्ष सचिव तथा सदस्यगण मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का आरम्भ जयराम संस्थाओं ने तो वर्ष 2001 में ही कर दिया था। जयराम शिक्षण संस्थान आरम्भ से ही बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करके उनका मनोबल ऊँचा करके समाज में जीना सिखाता आया है। ब्रह्मचारी ने कहाकि छात्राएं यहां से डिग्री लेकर बाहर की दुनिया में कदम रखेंगी तो कई प्रकार के संघर्ष उनको राह में दिखाई पड़ेगें, लेकिन यदि छात्राएं कठोर परिश्रम करते हुए अपने उद्देश्य पर अडिग रहेंगी तो एक दिन शीर्ष पर पहुंच कर रहेंगी। छात्राओं का संबंध कर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र से है इसलिए यहां से दीक्षित होने के बाद छात्राएं अपने कार्यों से अपनी सफलता की कहानी लिखकर, एक बार दिखा दे कि लड़कियां हर क्षेत्र में सक्षम हैं। छात्राएं आज प्रण कर लें कि जीवन में कम से कम दो व्यक्तियों को जरूर शिक्षित करेंगी। एक समय आएगा जब सारा समाज शिक्षित होगा। दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि ओ.पी. लोहिया ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री जयराम शिक्षण संस्थान आज क्षेत्र का जाना माना संस्थान है, जहां की छात्राएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा चुकी हैं। डिग्री लेना कोई सरल कार्य नहीं है, इसके लिए अथक परिश्रम की आवश्यकता होती है जो इन छात्राओं ने किया है। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षित दीक्षित होना ही काफी नही है आज हमारा देश अशिक्षा के कारण ही पिछड़ रहा है। यदि युवा वर्ग देश के विकास के लिए आगे आता है तभी देश उन्नति के शिखर पर पहुंच सकता है। केवल व्यवस्था को कोसने को काम नहीं चलेगा तथा न ही कोई बदलाव नहीं आएगा।

About postnow

Check Also

मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *