करनाल 16 मार्च: हरियाणा वाल्मीकि महासभा ,भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ ,सफाई कर्मचारी संगठन तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी एवं वाल्मीकि सामाजिक सांगठनों की बैठक हुई जिसमें लोकसभा आम चुनाव के विषय में चर्चा की गई और काफी विचार विमर्श करने के बाद यह तय हुआ कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी है जिन्होंने भव्य महाकुंभ को स्वच्छ महाकुंभ बनाने तथा स्वच्छता अभियान में लगे सफाई कर्मचारीयों को, जो मान सम्मान देने का सराहनीय कार्य किया है, उसके लिए समस्त वाल्मीकि समाज उनका धन्यवादी है। बैठक में संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने लोकसभा एवं राज्यसभा में वाल्मीकि समाज के लोगो को प्रतिनिधित्व दिया जाने का आग्रह किया इससे जहां देश के 3 करोड़ वाल्मीकि समाज – सफाई कर्मचारियों को मान सम्मान मिलेगा वहीं पार्टी के जनाधार मे बढ़ोत्तरी होगी
बैठक में हरियाणा का समस्त वाल्मीकि समाज अम्बाला की सुरक्षित लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री एवं मुलाना हल्का से भाजपा की वर्तमान विधायक संतोष चौहान सारवान को टिकट देने की मांग की है। संतोष चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रांतीय प्रधान के पुत्र को पिछले विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हराया था। इस बार के लोकसभा के चुनाव में संतोष चौहान के माध्यम से कुमारी शैलजा जैसी बड़ी कांग्रेसी नेता को धुल चटाई जा सकती है। ये पहली महिला होगी जो बीजेपी की 17वीं लोकसभा में वाल्मीकि – सफाई कर्मचारियों की तरफ से प्रतिनिधित्व करेगी, समस्त वाल्मीकि समाज संतोष सारवान को विजयी बनाकर मोदी जी को दोबारा से प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग देना चाहते हैं।
इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा वाल्मीकि महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शमशेर सिंह कलिंगा ने की इस अवसर पर महासभा के प्रधान महासचिव सत्यवान ढिलौड़, मीडिया सलाहकार रघुबीर गागट, जिला अध्यक्ष कंवरभान, भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ के कोषाध्यक्ष एवं बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एससी मोर्चा जयपाल वाल्मीकि, महासचिव राजेंद्र राणा, पूर्व महासचिव एवं सुबेदार जयराज, दयानंद, जगदीश लोट, गुलजार सिंह, रमेश कुमार, रिन्कू इत्यादि गणमान्य लोग मौजूद थे।
Post Now India Post Now India