Breaking News
Home / Uncategorized / लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान जिला में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधानसभा क्षेत्र अनुसार सैक्टर ऑफिसर, जोनल मैजिस्ट्रेट, पुलिस पार्टी तथा फ्लाईंग स्क्वैड नियुक्त किए हैं

लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान जिला में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधानसभा क्षेत्र अनुसार सैक्टर ऑफिसर, जोनल मैजिस्ट्रेट, पुलिस पार्टी तथा फ्लाईंग स्क्वैड नियुक्त किए हैं

कैथल, 19 मार्च: जिलाधीश डॉ. प्रियंका सोनी ने लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान जिला में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधानसभा क्षेत्र अनुसार सैक्टर ऑफिसर, जोनल मैजिस्ट्रेट, पुलिस पार्टी तथा फ्लाईंग स्क्वैड नियुक्त किए हैं।

जिलाधीश डॉ. प्रियंका सोनी द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार गुहला विधानसभा क्षेत्र में पूंडरी स्थित महिला आईटीआई के प्राचार्य रमेश चंद सैनी, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विरेंद्र कुमार गुप्ता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता आशीष गुप्ता, सहायक रजिस्ट्रार रणजीत सिंह, जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के प्रमोद कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के उपमंडल अभियंता जयबीर सिंह, जल सेवाएं मंडल कैथल के कार्यकारी अभियंता हुकम चंद, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 17 सैक्टर ऑफिसर, 18 पुलिस पार्टी तथा 3 फ्लाईंग स्क्वैड भी इस विधानसभा क्षेत्र हेतू नियुक्त किए गए हैं।

जिलाधीश द्वारा कलायत विधानसभा क्षेत्र में जल सेवाएं मंडल पूंडरी के कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, विजिलैंस डिविजन के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र कुमार, स्थानीय आईटीआई के प्राचार्य सतीश कुमार, सरस्वती धरोहर डिविजन के कार्यकारी अभियंता हंसराज शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह राणा, उत्तर हरियाणा बिजली विरतण निगम गुहला ऑपरेशन सर्कल के कार्यकारी अभियंता अजय कुमार तथा पूंडरी सर्कल के कार्यकारी अभियंता सोमबीर सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह एवं राजकुमार, जगदीश पुरा स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ऋषिपाल को जोनल मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 19 सैक्टर ऑफिसर, 10 पुलिस पार्टी तथा 3 फ्लाईंग स्क्वैड भी इस विधानसभा क्षेत्र हेतू नियुक्त किए गए हैं।

जिलाधीश डॉ. प्रियंका सोनी द्वारा कैथल विधानसभा क्षेत्र में जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला शहर योजनाकार अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन, हरियाणा परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार, जिला रैड क्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह, कृषि उप निदेशक डॉ. पवन कुमार एवं पूंडरी आईटीआई के प्राचार्य रामेश्वर दास को जोनल मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 13 सैक्टर ऑफिसर, 7 पुलिस पार्टी तथा 3 फ्लाईंग स्क्वैड भी इस विधानसभा क्षेत्र हेतू नियुक्त किए गए हैं।

जिलाधीश द्वारा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में शेरगढ स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य राजकुमार, चीका स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य देवेंद्र राणा, पशु पालन विभाग के उप निदेशक प्रदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह हुड्डा, जिला मत्स्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अंशुल आनंद एवं डीआईसी के उप निदेशक दर्शन लाल को जोनल मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 14 सैक्टर ऑफिसर, 7 पुलिस पार्टी तथा 3 फ्लाईंग स्क्वैड भी इस विधानसभा क्षेत्र हेतू नियुक्त किए गए हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *