Breaking News
Home / Uncategorized / सड़क सुरक्षा की बैठक में लिए निर्णयों पर गंभीरता से कार्रवाई करें: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

सड़क सुरक्षा की बैठक में लिए निर्णयों पर गंभीरता से कार्रवाई करें: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 18 मार्च ( ) उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सड़क सुरक्षा की बैठक में लिए निर्णयों पर गंभीरता से कार्रवाई करें तथा यह सुनिश्चित करें संबंधित विभाग को दिए गए दिशा निर्देशों पर निर्धारित अवधि में कार्रवाई पूर्ण की जाए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे जींद रोड पर ड्रेन पर बनाए गए पुल की क्षतिग्रस्त दीवारों को 15 दिन में ठीक करवाएं और यदि भविष्य में इस ड्रेन पर किसी दुर्घटना से जान-माल की हानि होती है, तो उनके विरुद्घ केस दर्ज करवाया जाएगा।

डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा, सुरक्षित वाहन पॉलिसी व ब्लैक स्पॉट से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे कैथल-जींद रोड पर ड्रेन पर बने तंग पुल की टूटी दीवारों को 15 दिन में ठीक करवाएं तथा इस स्थल पर उचित संकेत चिन्ह भी लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि टूटी दीवारों की वजह से इस पुल पर कोई हादसा होता है और उसमें जान-माल का नुकसान होता है, तो प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा दोनों ट्रैफिक लाईटों की मुरम्मत करवाकर उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा शहर में लाईटों को भी ठीक करवाया जाए।

उन्होंने जींद बाई-पास पर पुलिस नाके की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए पत्थरों व पाईपों को तुरंत हटवाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस बल अपने नाके की सुरक्षा के लिए अन्य व्यवस्था करें ताकि दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को कोई खतरा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा भी है। इसलिए लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत इन पत्थरों को हटाया जाए। उन्होंने यातायात निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि वे अम्बाला सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों के विरुद्घ कार्रवाई करें तथा अम्बाला बाईपास पर स्थित बैंकिट हॉल के बाहर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले चालकों के वाहनों की सही पार्किंग के लिए बैंकिट हॉल संचालकों को निर्देश दें।

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा सहयोगी भरत को निर्देश देते हुए कहा कि वे कैथल शहर में सभी सड़कों की जीओ टैगिंग करके विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें ताकि रिपोर्ट के आधार पर सभी कमियों को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि गत फरवरी माह में जिला में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 11 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 20 व्यक्ति घायल हुए हैं। इन सभी दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण करके दुर्घटना से बचाव के उपाय सुझाए जाएं ताकि लोगों की बहुमूल्य जिन्दगी को बचाया जा सके। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे कैथल शहर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों तथा यातायात व्यवस्था पर निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण पुलिस प्रशासन को सौंपे तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी सीसीटीवी कैमरे सही कार्य करें। उन्होंने शहर में अवैध कब्जों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहर की विभिन्न चौंकों व सड़कों पर सभी आवश्यक संकेत चिन्ह लगवाना सनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग द्वारा खनौरी बाईपास के अंडर पास में गड्ढों की मुरम्मत तथा पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव आरके सिंह ने बिंदु अनुसार सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करवाई। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा स्कूल वाहनों की निगरानी के लिए एक वट्स अप गु्रप शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत नवम्बर माह के दौरान सड़क सुरक्षा पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय समिति के निर्देशानुसार हैलमेट के बिना वाहन चलाने वाले 3328 चालकों के चालान किए गए। वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग न करने वाले 1541 चालकों के चालान किए गए। रैड लाईट जम्प करने पर 21, निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वाले 88 चालकों, गलत साईड वाहन खड़ा करने वाले 85 वाहन चालकों, गलत साईड से वाहन चलाने वाले 77 चालकों तथा यातायात के अन्य नियमों के उल्लंघन करने वाले 517 अन्य चालको के चालान किए गए।

इस अवसर पर उपमंडलाधीश ईशा कम्बोज एवं संजय कुमार, नगराधीश जगदीप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार, सड़का सुरक्षा सहयोगी भरत नागपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *