करनाल, 19 मार्च: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव से पहले मतदाताओं की जागरूकता के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से डीपीएम राजकुमार सन्धू जिला के इंजीनियरिंग, औद्यौगिक संस्थानों में युवाओं को वोट डालने के प्रति प्रेरित कर रहे है। मंगलवार को वह गांधी फाॅरर्मेसी काॅलेज की फाॅरर्मेसी तथा नर्सिंग विंग के अलावा राजकीय मूलचन्द जैन ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान व राजकीय महिला आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गए।
इस दौरान उन्होंने गांधी फाॅरर्मेसी काॅलेज में युवाओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव 2019 में बढ़-चढ़ का भाग ले तथा अपने अभिभावको, दोस्तो के साथ-साथ बुजुर्गों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करे। उन्होनंे कहा कि इस बार बुजुर्गो के लिए मतदान केन्द्रों पर अलग से रैम्प बनवाएं गए है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की शंका को दूर करने तथा चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए सभी मतदान केन्द्रों में वीवीपी पैट मशीन लगवाई जाएंगी। ऐसा करने से मतदाताओं को यह समस्या नहीं रहेगी की कहीं उनका वोट गलत न डल गया हो।
मतदाताओं के मतो से ही बनती है सशक्त सरकार: पूर्णचंद सैनी
राजकीय मूलचन्द जैन ओद्यौगिक प्रशिक्षण केन्द्र में मतदाता जागरूकता अभियान के अंर्तगत युवाओं को जागरूक करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से पूर्णचंद सैनी ने युवाओं को लोकसभा आम चुनाव 2019 में वोट जरूर डालने की अपील की। उन्होंने वोट हमारा अधिकार है, इस अधिकार का उपयोग हमें पूर्ण विवेक से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता का एक-एक वोट ही सशक्त सरकार की नींव रखता है।
इस दौरान राजकीय महिला आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए रेनू कम्बोज ने कहा कि युवावर्ग की शत-प्रतिशत मतदान करके देश की दशा व दिशा को बदल सकते है।
उन्होंने कहा कि वोट हमारा अधिकार है, हमें इसके व्यर्थ में बेकार नहीं करना चाहिए। हमें अपनी वोट डालकर अपना फर्ज निभाना चाहिए तथा चुनाव में एक शिक्षित एवं सुव्यवस्थित मतदाता के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान कैम्पस में नीरू को स्वीप गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया, जो प्रतिदिन चुनाव से सम्बन्धित गतिविधियां आयोजित करवाकर रिपोर्ट देगी। वहीं दीक्षा व पूजा को कैंम्पस एम्बैसडर नियुक्त किया गया।
Post Now India Post Now India