Breaking News
Home / Uncategorized / हुड्डा को चुनाव कोर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाने से मजबूत हुई कांग्रेस : ललित बुटाना

हुड्डा को चुनाव कोर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाने से मजबूत हुई कांग्रेस : ललित बुटाना

कुरुक्षेत्र, 19 मार्च। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित बुटाना ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनाव कोर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाने से कांग्रेस पार्टी को ओर ज्यादा मजबूती मिलेगी। जैसे ही हुड्डा को चेयरमैन बनाने की घोषणा हुई, तभी कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि कांगे्रस पार्टी एक मजबूत पार्टी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी के नेतृत्व में युवा वर्ग कांग्रेस में आस्था जता रहे हैं। युवाओं और कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की एकजुटता की बदौलत कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव की हर सीट पर जीत दर्ज करेगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित बुटाना कुरुक्षेत्र स्थित अपने कार्यालय मेंं पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जो फैसला लिया है, वह सराहनीय है। ललित बुटाना ने कहा कि हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस को ओर ज्यादा मजबूती मिलने के बाद अब लोकसभा चुनावों में दस की दस सीटें कांग्रेस की झोली में डलेंगी। क्योंकि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सभी वर्गों का भला करने के साथ-साथ चहुंमुखी विकास किया। प्रदेश की जनता का मोह अब भाजपा से भंग हो गया है। देश-प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन करने का मन बना लिया है। वरिष्ठ नेता ललित बुटाना ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों मेंं कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराऐगी। इस अवसर पर कुलदीप ङ्क्षसह किरमच एडवोकेट, रामदिया फतुपुर, प्रभात एडवोकेट समेत कई कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *