कुरुक्षेत्र । सन्नहित सरोवर के तट पर स्थित दुखभंजन महादेव मंदिर में फाल्गुन शुक्लपक्ष द्वादशी के अवसर पर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय संस्था राधेश्याम होप एवं वैदिक धाम जनसेवा ट्रस्ट के सयुंक्त तत्वाधान में भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें वेदपाठी ब्रह्मणों द्वारा मन्त्रो का उच्चारण कर भंडारे का शुभारम्भ किया गया । जिसमे ब्रह्मणों, साधुसंतो एवं गरीबों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर राधे श्याम हॉप के भारत में संयोजक विक्रम शर्मा ने बताया कि राधे श्याम हॉप अंतराष्ट्रीय संस्था है जोकि देश विदेशों में जनकल्याण के लिए समय समय पर कार्य करती रहती हैं । राधेश्याम हॉप के संस्थापक इंग्लेंड के मेनचेस्टर शहर में रहने वाले भारतीय मूल के आचार्य श्यामसुन्दर शर्मा एवं डॉ दिनेश खन्ना हैं । इस अवसर पर वैदिक धाम जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित पवन शर्मा ने कहा कि मानवहित के कार्य करना हमारी संस्थाओं का कार्य हैं जोकि समय समय पर अध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम करती रहती हैं । इस अवसर पर माँ बनभोरी शक्ति पीठ के उपाध्यक्ष वैद्य पंडित प्रमोद कौशिक, अमनदीप वर्मा, संजीव जांगड़ा, शैलेश, अभिमन्यु, मितेश एवं राकेश गाबा सहित शहर के अनेकों श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Post Now India Post Now India