Breaking News
Home / Uncategorized / उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कुरूक्षेत्र के उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कुरूक्षेत्र के उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे

कैथल, 22 मार्च: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कुरूक्षेत्र के उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन 26 मार्च को सुबह 11 बजे स्थानीय पेहवा चौक स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे। यह जानकारी देते हुए विभाग के अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा ने बताया कि चेयरमैन द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित विभिन्न शिकायतों की सुनवाई के बाद उनका निपटारा किया जाएगा। उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर फोरम के चेयरमैन के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं का आह्वान किया कि वे उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन के समक्ष अपनी शिकायतें रखें, ताकि अदालतों के चक्करों से बचा जा सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *