Breaking News
Home / Uncategorized / विशेष प्रचार रथ शहर व गांवों में पहुंच कर कर रहा है मतदान का प्रचार

विशेष प्रचार रथ शहर व गांवों में पहुंच कर कर रहा है मतदान का प्रचार

कैथल, 24 मार्च ( ) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के निर्देशानुसार तमाम जिला के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के दृष्टिगत विशेष प्रचार रथ मतदाताओं को मताधिकार के लिए निरंतर पे्ररित कर रहा है। कैथल शहर व सभी विकास खंडों के गांवों में यह वाहन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस वाहन में न केवल इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट का एक डमी तैयार करके रखा गया है, बल्कि उसके साथ एक ईवीएम तथा एक ट्रेनर भी राहगीरों को मतदान संबंधी जानकारियों उपलब्ध करवाकर उनकी विभिन्न जिज्ञासाओं को भी शांत कर रहा है। इस प्रचार रथ की विशेषता यह है कि इस पर तैनात जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी नाटक निरीक्षक रामफल शर्मा सहित खुजान सिंह, प्रदीप, लोगों को आने वाली 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के संदर्भ में जागरूक कर रहे हैं। आम जन को उन्हीं की भाषा में प्रेरित करने के उद्देश्य से विभागीय कलाकार बलबीर शर्मा व उनके साथियों द्वारा तैयार किया गया विशेष गीत और संदेश भी आमजन को पे्ररित कर रहा है।

यह रथ शुरुआती दौर में कैथल शहर के अंदरूनी हिस्सों व बाहरी कॉलोनियों में जाकर सार्वजनिक स्थल पर पहुंचता है और वहां इसके माध्यम से जन प्रेरणा के लिए तैयार की गई रागिनी सुनकर लोग खिंचे चले आते हैं। आने वाले लोगों को वहां तैनात निर्वाचन कार्यालय के ट्रेनर मशीन पर वोट डालने और उसके उपरांत वोट सुनिश्चित करने की वीवीपैट प्रक्रिया को समझाते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त का मतदाताओं के लिए आह्वान भी इस रथ के माध्यम से किया जाता है कि मतदाता लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करके जहां मतदाता विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र भारत वर्ष की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने में अपना योगदान देंगे, वहीं अपने प्रतिनिधि को चुनने का हक भी अदा करेंगे। युवा मतदाता जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं, उनके लिए मतदान एक नया अनुभव होगा, जो अपने वोट की ताकत का पहचान कर मतदान के अनूठे अनुभव से जुड़ेंगे। अब तक कैथल शहर में पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक कर चुका यह वाहन अब ग्रामीण क्षेत्र में अपने संदेश को पहुंचा रहा है।

टोल फ्री नम्बर 1950 से मिलेंगी मतदान संबंधी जानकारियां।
लोकसभा आम चुनाव भारतीय निर्वाचन आयोग इस महात्योहार में हम सब मतदाता अपने नैतिक दायित्व को निभाते हुए लोकतंत्र के हित में मतदान करें। मतदान संबंधी किसी भी जानकारी लिए आयोग द्वारा टोल फ्री नम्बर 1950 शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से मतदान प्रक्रिया की सभी जानकारियां उपलब्ध हो सकती हैं। इस टोल फ्र ी नम्बर पर मतदाता अपने मत से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकता है। मतदाताओं को अपने बूथ, वोट नंबर और भी मत से संबंधित जानकारी फोन के माध्यम से ही मिल सकती है। किसी भी जानकारी के लिए मतदाताओं को चुनाव कार्यालय में जाने की जरूरत नही है।

पहली बार होगा वीवीपैट का इस्तेमाल
प्रचार रथ के माध्यम से लोकसभा आम चुनाव 2019 में पहली बार इस्तेमाल होने वाले वीवीपैट की जानकारी भी ट्रेनर द्वारा दी जा रही है। इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को वीवीपैट अर्थात वोटर वैरीफिएबल पेपर आडिट ट्रेल से युक्त किया जाएगा। यह एक स्वतंत्र प्रिंटर प्रणाली है, जिसे इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन से जुड़ने पर मतदाताओं को अपना मतदान बिल्कुल सही होने की पुष्टि करने में मदद मिलती है। कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके वीवीपैट अर्थात वोटर वैरीफियेबल पेपर ऑडिट ट्रेल पर उस द्वारा डाले गए मत को 7 सैंकड तक देखकर यह पता लगा सकता है कि उस डाला गया मत संबंधित उम्मीदवार के पक्ष में गया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *