Breaking News
Home / Uncategorized / मंडियों से उठान कार्य में कोताही बरतने वाले ठेकेदार को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट: फुलिया

मंडियों से उठान कार्य में कोताही बरतने वाले ठेकेदार को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट: फुलिया

कुरुक्षेत्र 25 मार्च। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि मंडियों में फसल उठान का कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा। इस मामलें में रत्ती भर भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी, अगर उठान कार्य में किसी ठेकेदार ने कोताही बरती तो उसको ब्लैक लिस्ट करने में देरी नहीं लगाई जाएगी।
वे सोमवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में जिला खादय एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों तथा व्यापारियों की एक सयुंक्त बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से गेहंू खरीद कार्य के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है, सभी मंडियों व खरीद केन्द्रों में बिजली, पानी व शौचालय, साफ-सफाई के प्रबंध किए जाएंंगे और सडक़ों की भी मुरम्मत की जा रही है, प्रशासन की तरफ से किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल को पूरी तरह सूखाकर लाएंगे। सभी का प्रयास रहेगा कि गेहंू की फसल की नमी 12 प्र्रतिशत से नीचे हो क्योंकि मापदंडों के अनुसार 12 से 14 प्रतिशत की नमी पर कट लगाया जाएगा। इसलिए प्रशासन की तरफ से बार-बार किसानों को अपील की जा रही है कि किसान अपनी फसलों को पूरी तरह सूखाकर ही मंडियों में लाएं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने पाएं। उन्होंने कहा कि मंडियों से गेहूं के उठान का कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारी उठान कार्य पर पूरा फोकस रखेंगे ताकि उठान का कार्य निरंतर जारी रहे।
उपायुक्त ने कहा कि उठान कार्य करने वाले ठेकेदार को अपना कार्य सुचारू रूप से करना होगा। इसके लिए ठेकेदार को अपने वाहनों की सूचि प्रशासन को देनी होगी ताकि टोकन नम्बर के हिसाब से उठान कार्य किया जा सके, अगर किसी स्थिति में उठान कार्य में कोताही बरती गई तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। अगर ठेकेदार नियमित रूप से उठान का कार्य करता रहेगा तो मंडियों मेंं परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों के पास नियमानुसार तरपाल और अन्य व्यवस्थाओं के प्रबंध होने चाहिए। इस मौके पर एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग, डीएफएससी नीरज शर्मा, डीएम हैफड अनूप नैन, जिला खजाना अधिकारी राजीव शर्मा सहित सभी मंडियों के प्रधान, मार्किट कमेटी के सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *