करनाल 25 मार्च, सोमवार से शहर में बाल फिल्म बोनान्जा शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रेश विज ने मूवी टाइम सिनेमा में किया। इस मौके पर राजीव भुटानी, खंड शिक्षा अधिकारी निसिंग, मोहन लाल मुन्जाल, जिला गणित विशेषज्ञ एवं बाल चित्र समिति भारत नई दिल्ली से अशोक कुमार, सहायक वितरण अधिकारी उपस्थित थे।
बाल फिल्म बोनान्जा शहर के मूवी टाईम और पीवीआर सिनेमा में 25 मार्च 2019 से 30 मार्च 2019 तक चलेगा। इस मूवी टाईम में पप्पू की पगडी और पीवीआर सिनेमा में हैप्पी मदर्स डे प्रदर्शित की गई। जिसमें शामगढ़, अबर्न स्टेट करनाल, घरौंडा, चिढ़ाव, खानपुर एवं मॉडल टाऊन के 730 छात्र-छात्राओं ने बाल फिल्मों का आनंद लिया।
Post Now India Post Now India