Breaking News
Home / Education / जिला कुरुक्षेत्र में 8873 परीक्षार्थी देंगे एचसीएस की परीक्षा: फुलिया

जिला कुरुक्षेत्र में 8873 परीक्षार्थी देंगे एचसीएस की परीक्षा: फुलिया

कुरुक्षेत्र 30 मार्च: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि 31 मार्च रविवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली हरियाणा सिविल सर्विसीज परीक्षा को लेकर कुरुक्षेत्र के 19 स्कूलों में 31 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं तथा इस परीक्षा में 8873 परीक्षार्थी परीक्षा देंगेे। वे शनिवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में डयूटी मैजिस्ट्रेट और केन्द्र अधीक्षकों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने परीक्षा को लेकर किए गए प्रबन्धों बारे भी जानकारी हासिल की और परीक्षा को लेकर जो हिदायतें जारी की हैं, उसको ध्यान में रखकर कार्य किए जाने बारे निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 31 मार्च को हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रात: 10 से 12 बजे तक तथा दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक यह परीक्षा आयोजित होगी तथा इस परीक्षा में 8873 परीक्षार्थी जिले में परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए 31 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्रात: 8 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक तथा दोपहर की परीक्षा में 1 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट तक परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है। उसके उपरांत परीक्षा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में कमीशन द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड व बॉल पैन ले जाने की अनुमति होगी इसके साथ उन्हें अपना एक पहचान पत्र भी लाना होगा इसी आधार पर उनकी परीक्षा केंद्र में एंट्री होगी। परीक्षा केन्द्र में मोबाईल फोन, घड़ी, बैल्ट, किसी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक गैजेट इत्यादि ले जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केन्द्रों पर जैमर की व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे और परीक्षा केन्द्र में वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। इस परीक्षा के लिए 9 डयूटी मैजिस्ट्रेट के साथ-साथ 2 रिजर्व डयूटी मैजिस्ट्रेट तथा 2 आब्जर्वर भी लगाए गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे ऐसी व्यवस्था करें कि परीक्षा के दौरान शहर व जीटी रोड पर जाम न लगे, इसके तहत वह पहले ही ट्रैफिक पुलिस की ऐसी व्यवस्था रखे। परीक्षा को लेकर धारा 144 लगाई गई है। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने इससे पहले सभी के सहयोग से जिले मे जो परीक्षाएं आयोजित की गई है उन्हें बहुत ही बेहतर तरीके से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से पूरा करवाने का काम किया है। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित है इसलिए किसी भी परीक्षार्थी को दो घंटे से पहले परीक्षा केंद्र से बाहर ना जाने दे, ओएमआर शीट एकत्रित होने पर ही परीक्षार्थी को बाहर जाने की अनुमति दें। इस परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर लाडवा के एसडीएम एवं नगराधीश अनिल यादव को नियुक्त किया गया है। परीक्षा से संबधित जो भी कोई जानकारी या समस्या है वह उनसे संपर्क कर सकते है ताकि परीक्षा के दौरान डूयटी मैजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षकों व अन्य संबधित अधिकारियों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इस बैठक में चरखी दादरी के एसडीएम एवं परीक्षा आब्जर्वर सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम थानेसर अश्विनी मलिक, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, जिला राजस्व अधिकारी डा. चांदी राम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, कमीशन से आए सहायक प्रीतम सिंह व लिपिक सुरेन्द्र सिंह सहित संबधित डयूटी मैजिस्ट्रेट व केन्द्र अधीक्षक मौजूद थे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *