कुरुक्षेत्र 30 मार्च जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि लघु सचिवालय के जिला निर्वाचन कार्यालय तृतीय तल पर टोल फ्री नम्बर 1950 से सम्बन्धित कक्ष की स्थापना की गई है। आमजन इस नम्बर से अपने वोट से सम्बन्धित हर प्रकार की जानकारी सहजता से ले रहा है।
उन्होंने आज यहां बातचीत करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र जिले में मतदाताओं की सुविधा को जहन में रखते हुए लघु सचिवालय के जिला निर्वाचन कार्यालय में एक विशेष कक्ष की स्थापना की गई है। इस कक्ष में 1950 टोल फ्री नम्बर पर आने वाली टेलिफोन कॉलस का ब्यौरा रखा जा रहा है और इस कक्ष में विशेष कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। इस कक्ष से अब तक 5473 से ज्यादा लोगों ने टोल फ्री नम्बर 1950 को डायल करके अपनी वोट से सम्बन्धित जानकारी हासिल की है।
उन्होंने कहा कि अब लोगों को अपने वोट, बूथ की जानकारी हासिल करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे है, वे सिर्फ टोल फ्री नम्बर 1950 पर ही जानकारी ले रहे है। इस नम्बर से मतदाता को उनकी वोट से सम्बन्धित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसलिए लोगों को इस सुविधा का फायदा उठाना चाहिए और अपने वोट की जानकारी हासिल करनी चाहिए। इस सुविधा से लोगों को वोट से सम्बन्धित जानकारी हासिल करने में काफी राहत मिल रही है।
Post Now India Post Now India