कैथल, 31 मार्च: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मैनपाल रामावत ने बताया कि जिला के पुलिस थानों में बच्चों के गुम होने तथा बच्चों से संबंधित अन्य केंसों की मॉनिटरिंग के लिए पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की अप्रैल 2019 से जून 2019 तक सप्ताहवार डियूटी लगाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि गुहला, चीका तथा सीवन थानों में पीएलवी ऊषा शर्मा, कैथल शहर व कैथल सदर थाना में पीएलवी नीलम, कलायत तथा तितरम थाने में पीएलवी मनीष कुमारी, ढांड तथा पूंडरी थाने में पीएलवी सुनिता रानी, महिला थाना कैथल तथा सिविल लाईन कैथल में पीएलवी सुलेख रानी तथा राजौंद थाने में पीएलवी रोजी घई की डियूटी लगाई गई है।
Post Now India Post Now India