करनाल 31 मार्च, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के अधीक्षक सूबे सिंह ढुल ने बताया कि जिला में हरियाणा सिविल सेवा अलाईड की प्रारम्भिक परीक्षा दोनों सत्रों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई है। इस परीक्षा के लिए 51 केन्द्र बनाए गए थे। इन 51 केन्द्रों में दोनों सत्रों को मिलाकर करीब 31824 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी परंतु सुबह के सत्र में 15912 परीक्षार्थियों में से केवल 6090 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे और सायं के सत्र में सभी 51 परीक्षा केन्द्रों में 15912 परीक्षार्थियों में से केवल 6058 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। इस परीक्षा के दौरान दोनों सत्रों में 38 प्रतिशत उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया था इसके अतिरिक्त परीक्षा को शांतिपूर्वक आयोजित करने के लिए प्रशासन द्वारा 14 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाए गए थे। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए ऑबजर्वर की नियुक्ति की गई थी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र में किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। सभी केन्द्रों की वीडियोग्राफी की गई और परीक्षा केन्द्रों के नजदीक जैमर लगाए गए, व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया और तलाशी के बाद सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में जाने दिया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। सुबह के सत्र में यह परीक्षा 10 से 12 बजे तक व सांय के सत्र में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई।
Post Now India Post Now India