Breaking News
Home / Uncategorized / सभी विभागाध्यक्ष आपसी तालमेल के साथ करें कार्य, चुनाव डियूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

सभी विभागाध्यक्ष आपसी तालमेल के साथ करें कार्य, चुनाव डियूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 2 अप्रैल: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष आपसी तालमेल से कार्य करें। जन हित से जुड़े कार्यों को आपसी तालमेल के साथ प्राथमिकता के आधार पर निपटाना सुनिश्चित करें। सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध होना चाहिए। लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान सभी निष्ठा भावना व ईमानदारी से डियूटी का निर्वहन करें। चुनाव डियूटी में कोताही बरतनें वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित मासिक बैठक के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले हुडा विभाग के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने कहा कि गेहूं के सीजन के दौरान संबंधित विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करें। मंडियों में बारदाना, बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हो। सीजन के दौरान बनाई गई समस्या निपटान कमेटी का गठन किया जा चुका है। सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी समस्याओं का निवारण तुरंत करना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले समय में लोकसभा आम चुनाव होंगे तथा इसके साथ-साथ गेहूं का सीजन भी चल रहा होगा। इन दोनों कार्यों के दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के स्टेशन नही छोड़ेगा। अपना मोबाईल फोन बंद नही होने देंगे, पॉवर बैंक की वैकल्पिक व्यवस्था रखनी होगी। बिना अनुमति के स्टेशन छोड़ने तथा डियूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डॉ. प्रियंका सोनी ने निर्देश दिए कि सीएम विंडों पर आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत का निवारण किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के सीजन के दौरान पूरी सजगता के साथ कार्य करें। उपायुक्त ने सभी नगर पालिका सचिवों को निर्देश दिए कि हर खंड में एक-एक फोगिंग मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ-साथ सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रत्येक पंचायत के पास एक फोगिंग मशीन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर फोगिंग करवाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग तथा मछली पालन विभाग जिला में गंबुजिया मछली की हैचरी लगवाना भी सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक शुक्रवार को सभी विभाग ड्राई डे के रूप में मनाकर कूलर, फ्रीज व आसपास खड़े पानी को सुखाएंगे। परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए कि कंडम पड़े टायरों में पानी न खड़ा होने दें, अपितू टायरों में ड्रिल करवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी विभाग के संसाधनों में डेंगू का लारवा नही मिलना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि सावधानी रखें हम अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रख सकते हैं और बीमारी से भी बचे रह सकते हैं।

उपायुक्त ने बैठक के दौरान जिला में किए गए बाढ़ बचाव राहत कार्यों के लिए किए गए प्रबंधों की फीडबैक रिपोर्ट लेते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग ऐहतियातन प्रबंध सुनिश्चित करें। बाढ़ बचाव के सभी प्रबंध पूरे होने चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की चूक नही होनी चाहिए। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग आगामी 15 दिनों में अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकारी जमीन को एएम सैल वैब पोर्टल पर डालना सुनिश्चित करेंगे। राजस्व विभाग पैंडिंग इंतकालों को शीघ्र अतिशीघ्र निपटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा चलाए जाने वाले वन स्टॉप सैंटर के संदर्भ में सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि इस सैंटर के लिए नागरिक अस्पताल में दो कमरों की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर जिला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 2 लाख रुपए दिलवाने के नाम पर कोई व्यक्ति फर्जी फार्म भरवाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला में चल रही आंगनवाड़ी केंद्रों में पानी, शौचालय जैसी सभी सुविधाएं दुरूस्त होनी चाहिए।

उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि एप्रैंटिसशीप के तहत केवल योग्य विद्यार्थियों को लेना सुनिश्चित करें। सभी एप्रैंटिसशीप करने वाले बच्चों में उनके कार्य के अनुरूप दक्षता होनी चाहिए। उन्होंने नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कचरा डालने का एक सुनिश्चित स्थान होना चाहिए। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें, इस कार्य को पूरा किया जाए। नगर में रेहड़ी फड़ी लगाने वालों को चयनित करके उन्हें एक निश्चित जगह उपलब्ध करवाई जाए, ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ढांड में सड़क पर आने वाले पानी की निकासी की समस्या का तुरंत निवारण किया जाए। सभी जिला के अधिकारी अपडेट रहते हुए ई-मेल पर आई सूचना को देखना सुनिश्चित करें तथा उपायुक्त कार्यालय को ई-मेल व दस्ती रिपोर्ट भिजवाना भी सुनिश्चित करें।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम कैथल ईशा कंबोज, एसडीएम गुहला संजय कुमार, एसडीएम कलायत अनिल नागर, नगराधीश जगदीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, सिविल सर्जन एसके नैन, तहसीलदार चेतना चौधरी, जगदीश चंद्र, डीआईओ दीपक खुराना, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडियां, जीएम रोडवेज रामकुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी, कार्यकारी अधिकारी कुलदीप, ईओ अशोक कुमार, नगर परिषद सचिव गुहला सुशील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *