Breaking News
Home / Uncategorized / गेहूं की फसल से सम्बन्धित गिरदावरी को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण

गेहूं की फसल से सम्बन्धित गिरदावरी को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण

कुरुक्षेत्र 2 अप्रैल: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि गेहूं की फसल के गिरदावरी रिकार्ड को अप टू डेट किया जाए ताकि गेहंू की फसल के रिकार्ड का सही आंकड़ा सामने आ सके। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं होगी इसलिए राजस्व विभाग के सभी अधिकारी रिकार्ड को गम्भीरता के साथ तैयार रखे।

वे मंगलवार को सुबह के समय कुरुक्षेत्र जिले के सभी ब्लाकों के अलग-अलग गांवों में रबी फसल 2019 के सीजन को लेकर गिरदावरी रिकार्ड को मौके पर जाकर चैक कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एसडीएम लाडवा एवं नगराधीश अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, एसडीएम शाहबाद सयंम गर्ग, जिला राजस्व अधिकारी डा. चांदी राम चौधरी ने सबसे पहले लाडवा खंड के गांव ब्राहण, बाबैन खंड के गांव मंडोखरा, शाहबाद खंड के गांव छपरा, थानेसर खंड के गांव ज्योसर, इस्माईलाबाद के गांव ठसका मीराजीं और खंड पिहोवा के गांव अस्मानपुर में गिरदावरी को चैक किया।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी रिकार्ड के अनुसार फसल का सही आंकलन करे ताकि आंकड़ों में किसी भी स्थिति पर फर्क ना होने पाए। इस राजस्व रिकार्ड के हिसाब से ही आगामी सभी रिकार्ड तैयार किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि गेहंू की फसल खरीद का कार्य 1 अप्रैल से शुरु किया जा चुका है, इसलिए किसान गेहूं की फसल को सुखाकर ही मंडियों में लाए ताकि गेहूं की खरीद का कार्य सुचारु रुप से चल सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *