Breaking News
Home / Social / मथाना के भट्ठों पर जरुरतमंद बच्चों को भोजन कराया

मथाना के भट्ठों पर जरुरतमंद बच्चों को भोजन कराया

कुरुक्षेत्र। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा मथाना के भट्ठों पर रहने वाले जरुरतमंद परिवार के सदस्यों को भोजन कराया गया जिसमे दाल चावल रोटी और प्रसाद का वितरण किया गया। आज हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में मथाना के भट्ठों पर जरुरतमंद परिवार के बच्चों को भोजन कराया गया। प्रधान सेवक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि वे लगभग पिछले एक वर्ष से कुरुक्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जरुरतमंद परिवार के बच्चों को एक समय का भोजन पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। रेवाड़ी मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र रविवार को पलवल, सोमवार को पुलिस लाईन, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को मथाना के अलग-अलग भट्ठों पर, शुक्रवार को सुंदरपुर फाटक के पास झुग्गी झोपड़ी में, और शनिवार को नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में भोजन वितरण कर रहे हैं। डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि प्रतिदिन दोपहर 11 से 12 बजे के बीच कोई भी अपंग और जरुरतमंद पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र रोटी बैंक में भोजन ग्रहण कर सकता है। इस पुनीत कार्य में कोई भी व्यक्ति अपनी भागीदारी कर सकता है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब की सोच है कि पुलिस धरातल पर रहकर जरुरतमंद बच्चों की सहायता कर सके और वे स्वयं अनेक प्रकार से अन्य सामाजिक कार्यों में भागीदारी करते हैं। डॉक्टर अशोक ने कहा कि जब इनको भोजन मिलता है तो इनकी आत्मा तृप्त हो जाती है और भगवान् प्रसन्न होते हैं.

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *