पिहोवा 2 अप्रैल: विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेले में देश विदेश के कोने कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं व तीर्थ यात्रियों के स्वागत के लिए प्रशासन ने हर प्रकार के पुख्ता इंतजाम कर लिए है। प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों के लिए मेला क्षेत्र को 8 सैक्टरों में बांट कर सुरक्षा ओर व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए 250 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इस तीर्थ नगरी के ऐतिहासिक सरस्वती तीर्थ के क्षेत्र पर 50 सीसी कैमरों अपनी पैनी निगाहें रखेंगे। मेले की तैयारियों का जायजा लेने के बाद उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि 3 से 5 अप्रैल तक लगने वाले चैत्र चौदस मेले में डयूटी मजिस्टे्रट और पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मेला क्षेत्र मेंं एक पुलिस नियंत्रण कक्ष, अस्थाई पुलिस चौकी ओर महिला पुलिस की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र मैटल डिटेक्टर का भी प्रयोग किया जाएगा, ताकि अवांछनीय वस्तुओं का पता लगाया जा सके।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इस बात पर विशेष ध्यान देगा कि वाहनों के आने व जाने के रास्ते में किसी प्रकार की रुकावट न आए और मेला क्षेत्र में केवल अधिकृत वाहनों को प्रवेश करने दिया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था ओर शौचालयों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेले के दौरान खाने पीने की वस्तुओं की गुणवता की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। शहर के मुख्य सडक़ से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस को विशेष आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष बसें चलाई जाएंगी। इस मौके पर एसडीएम एवं मेला प्रशासक निर्मल नागर, जिला राजस्व अधिकारी डा. चांदी राम चौधरी, बीडीपीओ राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कहां कहां होंगी चैक पोस्ट
पुलिस प्रशासन ने अंबाला रोड पर भट्टमाजरा टी. प्वांट, गुहला पिहोवा रोड पर सरस्वती डे्रन, गलेडवा रोड दीवाल कालोनी के पीछे तथा कुरुक्षेत्र रोड पर नजदीक टिब्बा फार्म के पास चैक पोस्ट बनाई गई है।
कहां कहां होगा पार्किंग स्थल
चैत्र चौदस मेले के लिए प्राइवेट वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र रोड पर टिब्बा फार्म, नगरपालिका कार्यालय के पास, गुहला रोड पर हुड्डा ग्राऊंड पर, अंबाला रोड पर सरस्वती डे्रन से गुहला बाइपास से आते हुए हुड्डा ग्राऊंड, कैथल रोड पर शंकर राईस मिल, गलेडवा रोड पर दीवान कालोनी के पास तथा डी.ए.वी.कालेज मेंं रिर्जव पार्किंग स्थल बनाया गया है।
मेला क्षेत्रा में शौचालयों की होगी विशेष व्यवस्था
जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीने के पानी लिए अस्थाई नल, बोर होल शौचालयों व पेशाब घरों का प्रबंध किया जाएगा। मेले के दौरान 150 अस्थाई शौचालय, 75 पेशाब घर और पर्याप्त मात्रा में मोबाइल शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
8 फस्र्ट एड पोस्ट व 5 एंबुलैंस करेगी सेवा
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किसी भी अप्रिया घटना से निपटने ओर अचानक बीमार यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए 8 फस्र्ट एड पोस्ट, 2 आयुर्वेदिक पोस्ट, 5 एंबुलैंस का प्रबंध किया जाएगा। मेले से पहले पूरे शहर में दवाईयों का छिडक़ाव भी किया जाएगा।
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा अग्निशमन विभाग
मेले के दौरान आग आदि आपातकालीन स्थिति से निटापने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाडिय़ों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सरस्वती घाट के दोनों तरफ गहरे पानी सेबचाव करने के लिए किश्तियां, लाइफ जैकेट व चप्पू का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा सरस्वती तट पर चेतावनी सूचना पट भी लगाए जाएंगे।
मेला ग्राऊंड में बनेगा मनोरंजन स्थल
गुहला रोड पर हुड्डा की खाली जमीन पर मेला ग्राऊंड बनाया गया है। इस ग्रांऊड में ही सर्कस, झूला व अन्य स्टाल लगाने की व्यवस्था की गई है। ताकि लोग एक ही स्थान पर मनोरंजन के साधनों का फायदा उठा सके।
120 अतिरिक्त सफाई क र्मचारियों की लगेगी डयूटी
शहर में सफाई व्यवस्था का पूर्ण प्रबंध नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। मेला को लेकर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए 120 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा स्थाई कर्मचारी भी अपनी डयूटी का निर्वाह करेंगे।
पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले पर 100 और थर्मोकॉल का प्रयोग करने पर 500 रुपए का लगेगा जुर्माना
एसडीएम एवं मेला प्रशासक निर्मल नागर ने कहा कि पिहोवा चैत्र चौदस मेले को पॉलिथीन फ्री, थर्मोकॉल फ्री औ बैगर फ्री जोन बनाने का प्रयास किया जाएगा। पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले व्यक्ति पर 100 रुपए और थर्मोकॉल का प्रयोग करने वाले व्यक्ति पर 500 रुपए का जुर्माना किया जाएगा।
Post Now India Post Now India