कुरुक्षेत्र: आज रुद्रा दु:खभंजन विकास समिति की एक बैठक श्री कृष्ण धाम परिसर में सम्पन्न हुई जिसमे कालोनी की सहमति से कार्य कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक ज्ञान चंद शर्मा अमीन वाले , प्रेम मदान, सुरेन्द्र गौतम, सुरेन्द्र कौशिक, राजेन्द्र कौशिक, कृष्ण बलदेव कौशिक, अध्यक्ष नीलकंठ गुप्ता, उपाध्यक्ष तरलोकी नाथ, महासचिव राजेश गौड, सह सचिव नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल व कार्यकारणी सदस्य वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महावीर भारद्वाज ,योगेश अरोड़ा, नीरज शर्मा,सुशील भार्गव,अजय गौतम,प्रेम मैहता व प्रेस सचिव पण्डित पवन शर्मा की नियुक्ति की गई । समिति के गठन के उपरांत कालोनी वासियों ने गर्मजोशी से सभी का स्वागत किया व नवनियुक्त कार्यकारणी ने सभी कालोनी वासियों का आभार व्यक्त किया व कालोनी में भाईचारा व कालोनी के विकास के लिये आस्था जताई। समिति के अध्यक्ष नीलकठ गुप्ता ने कहा कि कालोनी के अधूरे पड़े कार्य, फौजी कालोनी के साथ लगती दिवार को तुरंत बंद करवाया जाएगा। लाईटें व सडक़ों का निर्माण और अधूरे पड़ेे जो अभी तक ठंड़े बस्ते में पड़े थे उन्हें शीघ्र पूरे करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा व कोई भेदभाव न रखते हुए सभी को समान दृष्टि से देखा जाएगा व कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे।
Post Now India Post Now India