Breaking News
Home / Events / श्री संतराम कालेज आफ एजुकेशन काछवा द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा

श्री संतराम कालेज आफ एजुकेशन काछवा द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा

करनाल 4 अप्रैल: श्री संतराम कालेज आफ एजुकेशन काछवा द्वारा आगामी 6 अप्रैल को कालेज के प्रागण में शिक्षा में गुणवत्ता की दृष्टिï से सुधार लाने के उद्देश्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कालेज के चेयरमैन रोहित भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी में मुख्यातिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार नीता खन्ना शिरकत करेंगी। इस संगोष्ठी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एजुकेशन विभाग से डा. राजबीर सिंह, डीएवी विश्वविद्यालय जांलधर से शिक्षा विभाग की शिफाली रावेश मुख्य वक्ता के तौर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी का विषय एकीकृत बीएड कोर्स का भविष्यवादी दृष्टिïकोण:शिक्षा परिदृश्य में संशोधन और आधुनिकिकरण रहेगा तथा यह सेमिनार प्रात: 9 बजे से शुरू होकर सायं 4 बजे तक चलेगा।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *