कुरुक्षेत्र 4 अप्रैल। श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में आदिशक्ति महाशक्ति की महापूजा के साथ नवरात्रि का शुभारंभ हुआ। महालक्ष्मी, महासरस्वती, महाकाली का मंत्रों उच्चारण के साथ पूजन हुआ। पूजन के बाद मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शनिवार को पहला नवरात्र है। घर घर अखंड ज्योतें प्रज्जवलित होगी। शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने हरी झंडी देकर किया।
आदिशक्ति के इस पर्व को लेकर महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। श्री देवीकूप मंा भद्रकाली मंदिर से भव्य शोभायात्रा में 5100 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नंगे पांव अगुवाई की। वहीं 1100 ध्वजवाहक चले। 52 शक्तिपीठों के प्रतीक स्वरुप 52 चांदी के त्रिशूल यात्रा में शामिल रहे। वहीं 52 ही झांकियां थी। देवी देवताओं की वेशभूषा में बच्चों और बड़े कलाकारों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने शहरभर में ढोल व नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारें लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
Post Now India Post Now India
