Breaking News
Home / Religious / भारतीय संस्कृति में यज्ञ माना गया सर्वश्रेष्ठ कर्मः हरिओम महाराज

भारतीय संस्कृति में यज्ञ माना गया सर्वश्रेष्ठ कर्मः हरिओम महाराज

कुरुक्षेत्र, 10 अप्रैल: मां मोक्षदायिनी गंगाधाम ट्रस्ट ऋषिकेश.हरिद्वार के सांस्कृतिक संगठन सनातन मिशन द्वारा धर्मनगरी के थीम पार्क में आयोजित 84वें 108 कुंडीय जनकल्याण शिवशक्ति महायज्ञ के पांचवें दिन श्रद्घालुओं ने महाआरती करके श्रीराम कथा प्रसंग सुने। सनातन मिशन के अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि यह अनुष्ठान सरंक्षक हरिओम महाराज एवं महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में कराया जा रहा है। यज्ञ के यजमानों ने देव पूजन में हिस्सा लिया। स्वामी हरिओम यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ से महाराज मनु, रघु, राजा हरीशचंद्र, दशरथ, दुष्यंत आदि को पुत्ररत्नों की प्राप्ति हुई थी। भारतीय संस्कृति में यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म है। इसीलिए यज्ञ को महत्वपूर्ण मानते हुए अवश्य भाग लेना चाहिए।

About postnow

Check Also

किसानों को मुनाफा कमाने के लिए अच्छी किस्म के गन्ने के बीज का करना चाहिए प्रयोग: बलजिन्द्र सिंह

कुरुक्षेत्र 25 अप्रैल । सहायक गन्ना विकास अधिकारी डा. बलजिन्द्र सिंह ने दी किसानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *