करनाल, 11 अप्रैल: लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए आगामी 12 मई को होने वाले मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग हो, इसके लिए जिला प्रशासन करनाल भरसक प्रयास कर रहा है। मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार के प्रति जागृत करने के लिए प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न तरीके अपनाएं जा रहे है। इसी कड़ी में लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केन्द्र में भी मतदाताओं को वोट डालने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से क्योस्क स्थापित किया गया है। यह न केवल वोटर को वोट डालने के प्रति जागरूक कर रहा है अपितु उनको वोट से संबंधित जानकारी देने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।
एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्रपाल मलिक ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सरल केन्द्र में टचस्क्रीन क्योस्क स्थापित किया गया है तथा फलैक्स भी लगवाया गया है। उन्होंने बताया कि फलैक्स पर मतदान की तिथि तथा आओ सब मतदान करें की पंक्तिया अंकित करवाई गई है जो मतदाताओं का जागरूक करने के लिए सहायक साबित होगी। एसडीएम ने बताया कि यह क्योस्क अधिक पढे-लिखे और तकनीक का प्रयोग करने वाले मतदाताओं के लिए सुविधाजनक व जागरूक करने का उत्तम साधन है। इसके माध्यम से मोबाईल एसएमएस भेज कर अपनी वोट संबंधित सम्पूर्ण विवरण प्राप्त किया जा सकता है। दूसरी ओर पढे-लिखे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भी जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता वाहन की व्यवस्था की है। इस वाहन में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के लोक कलाकार गीतो व राग नियों के माध्यम से लोगों को उनकी वोट के प्रति जागरूक कर रहे है।
एसडीएम नरेन्द्र मलिक ने बताया कि इसके साथ-साथ सरल केन्द्र की सभी तरह की अपॉइटमेंट स्लीपों के माध्यमों से भी आम जन को वोट डालने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं अपॉइमेंट से संबंधित जो एसएमएस व्यक्ति को प्राप्त होता है उसमें भी मतदान की तिथि तथा वोट डालने के प्रति जागरूकता सन्देश भेजा जा रहा है।
Post Now India Post Now India