कुरुक्षेत्र, 12 अप्रैल। सलारपुर रोड स्थित किलकारी प्ले-वे एंड डे-केयर में बैसाखी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लासपर्वूक मनाया गया। स्कूल में बैसाखी की पूर्व संध्या पर एक रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने पंजाबी वेशभूषा में पंजाबी संगीत पर थिरक कर सबका मन मोह लिया। स्कूल की प्राचार्य सोनिका वधवा ने बच्चों को बैसाखी पर्व के महत्व की जानकारी दी। स्कूली बच्चे बैसाखी पर्व से सम्बन्धी परिवेश पहने हुए थे। उन्होंने कहा कि बैसाखी का त्यौहार एक नई ऊर्जा व उत्साह लेकर आता है। उन्होंने बताया कि इन त्यौंहारों से आपसी प्रेमभाव बढ़ता है।
किलकारी : किलकारी प्लेवे में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हें स्कूली बच्चे।
Check Also
मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन
कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …
Post Now India Post Now India