Breaking News
Home / Uncategorized / श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की कार्यकारिणी का आम सहमति से हुआ चुनाव

श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की कार्यकारिणी का आम सहमति से हुआ चुनाव

कुरुक्षेत्र: श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के चुनाव में सर्वसम्मति से पंडित पवन शर्मा को आगामी तीन वर्ष के लिए प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया है। जबकि प्रधान महासचिव के पद पर रामपाल शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। पुराना बस अड्डा के नजदीक स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित समाज की बैठक के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी केके कौशिक तथा डॉ. सतदेव ने सभा की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। कौशिक ने बताया कि श्याम सुंदर तिवारी तथा नितिन भारद्वाज लाली को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया है। यशपाल शर्मा तथा दिवाकर कौशिक को उपप्रधान के पद पर निर्वाचित किया गया है। चंद्रप्रकाश तथा रघुबीर गौतम को सचिव, मुकेश जोशी व अजय कुमार को सहसचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। मुनीष वत्स प्रचार सचिव तथा विजय कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके अतिरिक्त जयनारायण शर्मा, जलेश शर्मा, यशेेंद्र शर्मा, मनोज कौशिक, राजेश्वर कौशिक, पृथ्वीनाथ गौतम, विश्वकांत शर्मा, रवि प्रकाश तथा बृज मोहन भागवत कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि कार्यकारिणी के सभी 21 सदस्य सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं।

निर्विरोध चुनाव की घोषणा होते ही शंख ध्वनि के बीच ब्राह्मण समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित प्रधान पंडित पवन शर्मा का फूलमाला डालकर भव्य स्वागत किया। लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत अनूप गिरी ने भी नवनिर्वाचित प्रधान तथा कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी। सभी वक्ताओं ने सभा में आम सहमति बनाने का श्रेय जयनारायण शर्मा को देते हुए कहा कि उनकी दूर दृष्टि के कारण ही सभा में आम सहमति से चुनाव हुआ है। जबकि तीन वर्ष पूर्व भी सभा की कार्यकारिणी का चुनाव आम सहमति से हुआ था। इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज को जयनारायण शर्मा ने संबोधित करते हुए वर्तमान प्रधान यशेंद्र शर्मा की टीम द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। सभा की ओर से बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान सौरभ शर्मा एडवोकेट को सम्मानित किया गया। पंडित पवन शर्मा ने अपने निर्विरोध निर्वाचित होने पर ब्राह्मण समाज को विश्वास दिलाया कि वे सभा को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

महिलाओं को पहली बार मिली संरक्षक मंडल में जगह

श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा में पहली बार महिला सदस्य बनी हैं। इनमें से सबसे वरिष्ठ सदस्य सीता देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय अमरनाथ शर्मा तथा चंद्रकांता शर्मा धर्मपत्नी स्वर्गीय प्यारेलाल शास्त्री को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल में जयप्रकाश आश्री, वेदप्रकाश भारद्वाज, आरडी शर्मा, कृष्ण कुमार कौशिक, श्रीप्रकाश मिश्रा, ओम प्रकाश रीतवाल, बाल किशन सिखोले, डॉ. सतदेव, राजेंद्र कौशिक, ज्ञान पराशर, रमाकांत आश्री, शशि भूषण प्रेमी, मनमोहन शर्मा सांगी, रामकुमार गौतम, अशोक भारद्वाज, अशोक कौशिक, विजय शर्मा, ओम गोपाल शर्मा, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा, विनय मोहन आश्री, सुरेश कुमार सांगी तथा रविंद्र कुमार काका को भी शामिल किया गया है।

31 बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य

सभा ने सुरेंद्र कुमार गौतम, मुनिंद्र कुमार मौदगिल, मनोज वशिष्ठ, चंद्रभूषण शर्मा, ऋषभ वत्स, राजेश शांडिल्य, राजकुमार पांडा, राजकुमार शांडिल्य, पवन शर्मा लीला, बलराम गौतम, रामराज ज्योत्षी, पियूष वशिष्ठ, अनुराग अत्री, प्रवीण कुमार, प्रवीण गौतम, राजकुमार काला, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सौरभ शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, मनमोहन शर्मा, सतीश शर्मा जगीरदार, पंकज चोचड़ा पार्षद, धर्मपाल कौशिक, धर्मदत्त, पवन आश्री, हरीश गोंदिया, राजीव अच्चू, राजकुमार वत्स, अशोक रितवाल, श्याम सुंदर शम्मी तथा कुवि से मुकेश शर्मा को शामिल किया गया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *