करनाल, 14 अप्रैल। गांव सौकड़ा में एक कार्यक्रम किया गया, जिसमें करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया के सुपुत्र चांद भाटिया ने मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक नवजोत सिंह संधू व गांव वासियों द्वारा मुख्यातिथि का फूलों की मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ पर युवा नेता चांद भाटिया ने आए हुए बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता चांद भाटिया ने कहा आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय भारत के ही नहीं बल्कि, पूरे विश्व के नेता बन कर उभरें है। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकारों की बात करें तो पिछली सरकारों में हमेशा ही प्रदेश की अनदेखी हुई है। पिछली सरकारों ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। जब से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार आई है, तब से विद्यार्थियों को योग्यता के आधार पर बिना सिफारिश के नौकरियां मिली है। स्वच्छ भारत मिशन के वाईस उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने करनाल लोसभा प्रत्याशी संजय भाटिया के लिए वोटों की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने नेक नीयत व ईमानदार व्यक्ति संजय भाटिया को भाजपा प्रत्याशी चुना है, जो करीब 35 वर्षो से एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है।
कार्यक्रम के आयोजक नवजोत सिंह संधू ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जितने विकासतोड़ कार्य हुए है, वह आजतक किसी भी दूसरी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए। कार्यक्रम के अंत में युवा भाजपा नेता चांद भाटिया व अन्य अतिथियों को तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। उसके बाद युवा नेता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र, सरपंच रणजीत सिंह, पार्षद तरजीत पहलवान, कार्यक्रम आयोजक नवजोत सिंह संधू, जसबीर सिंह विर्क, हरदयाल सिंह, कश्मीर सिंह, जोधबीर सिंह, कुलविन्द्र सिंह चीमा, प्रभजीत, जगरूप सिंह, पारस गुराया, प्रिंस गुराया, समन गिल, अमनदीप चौधरी, जतिन्द्र संधू बोबी, प्रदीप, अर्जुन, हरविन्द्र विर्क, जग्गा वड़ैच, हरमन, मनप्रीत, अर्श विर्क, लखविन्द्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India