कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल। श्री राधे श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा चौथी मथुरा वृंदावन बस यात्रा शनिवार रात्रि सेक्टर-5 से रवाना हुई। ट्रस्ट के प्रधान सुभाष मौद्गिल एवं सचिव राजकुमार शांडिल्य ने बताया कि यह यात्रा समाजसेवी संजय मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसे ट्रस्ट के संरक्षक मित्रसेन गुप्ता ने श्री बांके बिहारी जी की आरती करके झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा मथुरा-वृंदावन के तीर्थों के दर्शन करके मंगलवार सुबह कुरुक्षेत्र वापिस आएगी। उन्होंने बताया कि अगली मथुरा-वृंदावन यात्रा 24 मई को कुरुक्षेत्र से भक्तों को लेकर प्रस्थान करेगी। सभी श्रद्धालुओं ने बिहारी जी की आरती में हिस्सा लेकर मंगल यात्रा में शामिल हुुए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, कृष्ण कौशिक, राजपाल बरगट, साहिल गुप्ता, कृषा गुप्ता, जिया गुप्ता, सुमित अत्री, सचिन मोदगिल, जतिन शांडिल्य, शमशेर ढुल, अनुज बंसल, करमजीत, अमित बलाही, अमित, रोशन शर्मा, रेखा, सुदेश, जसमा देवी, शकुंतला, बाला देवी, संतोष, रामकली, कीर्ति मेहता, लता, बबली, रानी, सरोज, रेनू चौधरी, दर्शनी, बलजीत कौर, सुमन, नीलम, साक्षी और मीनू शर्मा इत्यादि श्रद्धालु शामिल रहे।
Post Now India Post Now India