Breaking News
Home / Uncategorized / लोकसभा आम चुनाव 2019 को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाया जाएगा: डॉ. प्रियंका सोनी

लोकसभा आम चुनाव 2019 को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाया जाएगा: डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 14 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाया जाएगा। आदर्श चुनाव आचार संहिता की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित की जा रही है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा नैशनल ग्रिवांस रिड्रैसल सर्विस नामक वैबसाइट बनाई गई है, जिस पर चुनाव संबंधी शिकायतें दी जा सकती है। इसके अलावा वोटर हैल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 1950 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी अनेक प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकता है। जिला स्थित लघु सचिवालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिस पर कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो कि 1950 पर आने वाली कॉल को रिसीव करते हैं और आम जन को संबंधित जानकारी देते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार सी-विजिल एप भी लॉन्च किया गय है, जिस पर की गई शिकायत का निवारण समयबद्घ किया जाता है। इस एप पर शिकायतकर्ता फोटो व विडियो भी अपलोड कर सकता है। इस एप पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निवारण हेतू अधिकारियों व कर्मचारियों डियूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि जिला में आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने हेतू स्वीप के माध्यम से विभिन्न प्रकार की क्रिया-कलापों द्वारा प्रेरित किया जा रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ महिला मतदाताओ को मत डालने की प्रेरणा देने के लिए लोकतंत्र की मेहंदी कार्यक्रम चलाया गया है, जिसके माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र, कॉमन सर्विस सैंटर व अन्य स्थानों पर मेहंदी लगाकर जागरूकता लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को विशेष प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। दिव्यांग मतदाता को मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं को विशेष सुविधा देकर उन्हें अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में नामांकन भरने वाले प्रत्याशी की उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। नामांकन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू की जाएगी, जोकि 23 अप्रैल तक होगी। इसके बाद 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी, 26 अप्रैल तक प्रत्याशियों द्वारा नाम वापिस लिए जा सकते हैं। मतदान 12 मई को होगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *