Breaking News
Home / Lok Sabha Election / लोकसभा चुनाव 2019 में वोट डालकर करें, राष्ट्र के प्रति अपना फर्ज अदा: राजीव कुमार शर्मा

लोकसभा चुनाव 2019 में वोट डालकर करें, राष्ट्र के प्रति अपना फर्ज अदा: राजीव कुमार शर्मा

करनाल, 14 अप्रैल: लोकसभा चुनाव 2019 में जिला के मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की टीम द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत आज सैकटर 12 में राहगीरी में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जिला में चुनाव संबंधी स्वीप गतिविधियां के अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी अनिश यादव के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है | इसी कड़ी में राहगीरी में विशेष रूप से वोटर हस्ताक्षर अभियान और वोटर सैल्फी प्वाइंट युवाओं में आकर्षण का केन्द्र रहे | युवाओं ने 12 मई को मतदान की तिथि पर अपना वोट का अधिकार सुनिश्चित करने हेतू शपथ रूपी हस्ताक्षर भी किये | युवाओं में वोटर सैल्फी प्वाइंट पर सैल्फी लेने की होड़ सी लगी रही |

इस दौरान एडीसी कार्यालय से सहायक समन्वयक तकनीकी राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता अपने मत का अधिक से अधिक प्रयोग करें ताकि राष्ट्र को सशक्त एवं मजबूत सरकार दी जा सकें | राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि वोट किसी भी लोकतांत्रिक देश का सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं |वोट के सही इस्तेमाल से ही देश के भविष्य को सही हाथों में सौंपा जा सकता हैं |
वोट हमारा अधिकार है। इस अधिकार का उपयोग हमें पूर्ण विवेक से जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता का एक-एक वोट ही सशक्त सरकार की नींव रखता है।

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के डी पी एम राजकुमार सन्धु ने कहा कि लोकतन्त्र के महायज्ञ में अपना कीमती वोट डालकर अपना फर्ज अदा करने बारे आह्वान किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि वोट हमारा है अधिकार, कभी न करो इसे बेकार | इस अवसर पर उन्होंने वोटरों से अपील की कि प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भी लालच के निर्भिक होकर राष्ट्रहित में देश के विकास के लिए अपनी वोट का इस्तेमाल करना चाहिए | उन्होंने बताया इस बार ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट मशीन लगाई गई है जिससे वोट डालने के 7 सैंकड़ के अन्दर ही पता चला जाएगा कि आपने अपनी वोट किस उम्मीदवार को की है। इस अवसर पर एेडीसी कार्यालय से ही प्रवीण मोर, गगन भास्कर, सुखदेव चौहान, विकास सिंह चोपड़ा, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र इलेक्शन कानूनगो, प्रोफेसर बीर सिंह, परमिंदर पाल सिंह, ट्रैफिक ताऊ बलकार सिंह, सुरेश पूनिया, शुभम गोयल, राजेश भारद्वाज, युवराज शर्मा इत्यादि मौजूद रहे |

वोटर सैल्फी प्वाइंट पर 12 मई को पहली बार वोट डालने जा रही युवा वोटर मुस्कान ने कहा कि इस बार मुझे पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा |इसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूँ |जिस दिन वोट पडे़गें, उस दिन मुझे न केवल मतदान की प्रक्रिया को जानने का अवसर मिलेगा, बल्कि कुछ नया सीखने को भी मिलेगा | इस बार मतदान मेरे लिए किसी पर्व से कम नहीं होगा | मैं अपने सभी मित्रों से भी अपील करती हूं कि अपने वोट के अधिकार का सही इस्तेमाल आवश्य करें और देश के एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दें|

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *