Breaking News
Home / Uncategorized / श्रीराधे सुविकाश्रम में श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजित

श्रीराधे सुविकाश्रम में श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजित

कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल। सेक्टर-7 स्थित श्रीराधे सुविकाश्रम में रविवार को श्रीराम नवमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, भक्ति प्रवचन और भंडारे का आयोजन किया गया। आश्रम के संस्थापक एवं संचालक विनोद खुराना ने भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व व आदर्शों का उल्लेख किया। आज के युग में रामायण की प्रासंगिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस ने इस पृथ्वी पर सदा से मनुष्य का कल्याण किया है, कर रही है और करती रहेगी। रामायण के एक-एक पात्र से हमें आदर्श जीवन, शिष्टाचार, सदाचार एवं आपसी भाईचारा कायम करने की शिक्षा मिलती है। रामायण से प्रेरित होकर ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत में रामराज्य लाना चाहते थे। आज हमारे समाज को रामायण के पदचिन्हों पर चलने की बहुत आवश्यकता है। इसलिए मनुष्यों को धर्म का पालन करते हुए अपने कर्तव्य का निवर्हन करना चाहिए। प्रवचनों के पश्चात महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन क रते हुए भजन सुनाए। श्रीराम आरती में सुदर्शन खुराना, राजेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, पाल सिंह, वीके जैन, वीके अरोड़ा, वीके चोपड़ा, कपिल, रूचि, पुजाली, समीर, सांची, संजीव सचदेवा, आशा सचदेवा, दुपेन, कृष्णा, प्रदीप गुप्ता, पिंकी, संदीप, शशि, परमजीत कौर, सुदेश, समृद्घि, कविता सचदेवा, मेघा, कनिष्का, नीतू अरोड़ा, प्रवीण अरोड़ा और महेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *