Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल मंडल के आयुक्त श्री विनित गर्ग ने लोकसभा चुनाव 2019 हेतू जिला में स्थापित किए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

करनाल मंडल के आयुक्त श्री विनित गर्ग ने लोकसभा चुनाव 2019 हेतू जिला में स्थापित किए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

कैथल, 15 अप्रैल: करनाल मंडल के आयुक्त श्री विनित गर्ग ने लोकसभा चुनाव 2019 हेतू जिला में स्थापित किए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इन मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का बारिकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार इन मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदाताओं को मतदान के समय कोई असुविधा न हो।

मंडलायुक्त श्री विनित गर्ग ने सर्वप्रथम क्योड़क, बलवंती, जसवंती, दयौरा, उझाना, जगदीशपुरा गांवों में स्थापित किए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इन मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत श्री विनित गर्ग में जिला में लोकसभा आम चुनाव 2019 के संदर्भ में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. प्रियंका सोनी, अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, नगराधीश जगदीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, तहसीलदार छोटू राम व अन्य अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया। इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय ओमप्रभा जैन स्कूल, जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय में स्थापित किए गए मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेषकर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप आदि की व्यवस्था हो।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *