Breaking News
Home / Uncategorized / गेहूं उठान कार्य को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करे अधिकारी: निर्मल

गेहूं उठान कार्य को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करे अधिकारी: निर्मल

पिहोवा 16 अप्रैल: उपमंडल अधिकारी निर्मल नागर गेहूं खरीद कार्य में लगी विभिन्न सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों के निर्देश दिए की वे गेहंू उठान कार्य में तेजी लाए और इस कार्य का समय पर निपटान करवाना सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

वे मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पिहोवा में अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंन अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गेहंू की आवक तेज हो गई है, इसलिए गेहंू के उठान कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। गेहंू उठान कार्य के लिए वाहनों, श्रमिकों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए और चरणबद्घ तरीके से उठान कार्य किया जाए ताकि गेहूं लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न अनाज मंडियों में 18 लेबर प्वाईंट बनाए गए है, जबकि 100 गाडिय़ों की व्यवस्था की गई है, जिनसे निरंतर गेहूं उठान का कार्य किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि भंडारण के लिए पिहोवा उपमंडल में पर्याप्त जगह है, इसलिए उठान कार्य को रात्रि के समय भी निरंतर जारी रखे। उन्होंने कहा कि गाडिय़ों की व्यवस्था के लिए परिचालन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसकी भी व्यवस्था होनी चाहिए।

एसडीएम ने कहा कि हैफेड द्वारा गेहंू उठान के लिए 50 गाडिय़ों की व्यवस्था के साथ-साथ 6 लेबर प्वाईंट बनाए गए है। पिहोवा उपमंडल में पिहोवा, इस्माईलाबाद, मलिकपुर, बोधनी, ठोल अनाजमंडी है। इनमें गेहंू की आवक जारो पर है और खरीद एजेंसियों द्वारा समय पर गेहंू की खरीद की जा रही है। इन अनाज मंडियों में अलावा कराह साहब, नीमवाला, थाना, गुमथला गढु व भौर सैंयदा में भी गेहूं खरीद केन्द्र बनाए गए है ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक दूर न जाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों के लिए अनाज मंडियों व खरीद केन्द्रों पर स्ट्रीट लाईट, शौचालय, पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *