कुरुक्षेत्र। पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु प्ररेणा समिति हरियाणा के सदस्यों द्वारा 191वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली। यह रैली पुलिस उपाधीक्षक शीतल सिंह धारीवाल की अध्यक्षता में रवाना हुई। रैली में डाक्टर अरुण धीमान, डॉक्टर भारतेन्दु हरीश, विनोद भुक्कल, कमल सैनी, रमेश शर्मा और पर्यावरण प्रहरी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने भाग लिया। शीतल सिंह धारीवाल ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने की हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें अपने आसपास के स्थान को हरा भरा रखने के साथ-साथ स्वच्छ रखने की जरूरत है। डाक्टर अशोक कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने जीवन के प्रारंभ से ही साईकिल की सवारी को प्रमुखता देने के साथ अन्य लोगों को भी इस बारे जागरूक कर रहे हैं। कमल सैनी ने कहा कि आज कार फ्री डे है, कम से कम एक दिन सभी को अपनी दिनचर्या में साइकिल की सवारी का प्रयोग करना चाहिए.
Post Now India Post Now India