करनाल 17 अप्रैल: हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह और सम्बंधित विभागो के अधिकारियों के साथ जिला में गेहूॅं और सरसों की आमद और उसकी खरीद को लेकर जानकारी ली तथा किए गए प्रबंधो की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि करनाल प्रारम्भ से ही गेहूॅं उत्पादन का मुख्य जिला रहा है। अगले एक सप्ताह तक मण्डिय़ो में गेहूॅँ की भारी आवक होगी, इसे देखते हुए उसकी खरीद और सबसे जरूरी लिफ्टिंग की कार्यवाही तेजी से होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था का माहौल ना बने। वरिष्ठ अधिकारी मण्डिय़ो में निरंतर दौरा करते रहें, किसी तरह की कोई समस्या पेश आए, तो उसका तुरंत समाधान करें। उन्होंने मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों से गेहूॅं और सरसों के भंडारण, के्रट और बारदाने की स्थिति की भी जानकारी ली।
उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने एसीएस को बताया कि मंगलवार तक जिला की सभी 23 मण्डिय़ो में 2 लाख 4 हजार 256 मीट्रिक टन गेहॅूं की आमद हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक आमद निसिंग की अनाज मण्ड़ी में 46 हजार 167 टन हुई है, इसी प्रकार करनाल की अनाज मण्ड़ी में 35 हजार 877 तथा असंध की अनाज मण्ड़ी में 3 लाख 11 हजार 117 टन गेहॅूं की आमद हो चुकी है। घरौण्ड़ा के अनाज मण्ड़ी में 29 हजार 496 तथा तरावड़ी की अनाज मण्ड़ी में 19 हजार 531 टन गेहूॅं आ चुकी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूॅं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि गेहूॅं की लिफ्टिंग भी साथ-साथ करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मण्डिय़ो में क्रेट और बारदाने को लेकर कोई समस्या नही है। इस बार मण्डिय़ो में बीसीपीए की जगह एचडीएफसी बैंको की मार्फत आढ़तियों को पेमेंट दी जा रही है, जहां से साथ-साथ किसानो को मिल रही है।
सरसों की आमद और उसकी खरीद की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक जिला की एकमात्र व निश्चित की गई मण्ड़ी घरौण्ड़ा में 1400 क्विंटल सरसों की आमद हो चुकी है, जो हरियाणा भण्डार निगम के स्टोर में भारत सरकार की एजेण्सी नैफेड के अकाउंट में रखवाई जा रही है। सरसों की खरीद हैफेड के द्वारा की जा रही है।
उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिला के सभी एसडीएम को बड़ी मण्डिय़ो में जाकर खरीद प्रबंधो की चैकिंग के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह की कोई समस्या हो तो अधिकारी उसका निदान भी करवाते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, घरौण्ड़ा के एसडीएम गौरव कुमार, एसडीएम इन्द्री सुमित सिहाग एसडीएम असंध अनुराग ढालिया, डीएफएससी अनिल कुमार, डीएम हैफेड मदनलाल पौसवाल तथा एफसीआई के मैनेजर क्वालिटी कंट्रोल भी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India