कुरुक्षेत्र 19 अप्रैल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि भारत चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार स्टेटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी) के सदस्यों को नाके लगाकर प्रत्येक वाहन की निष्पक्षता के साथ जांच करें। जो भी व्यक्ति चुनाव आयोग के नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया गया, उस व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही कर वाहन को जब्त किया जाए। इसी तरह उडऩदस्तों को भी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करना होगा। डयूटी में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसएसटी टीमों और उडऩदस्तों में शामिल अधिकारियों को निर्देश जारी किए है कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2019 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाया जाना है, इन चुनावों में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों की पालना करते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में उडऩदस्ते नियुक्त किए गए हैं। इन उडऩदस्तों के अधिकारी शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाएंगे। इन उडऩदस्तों में प्रशासनित और पुलिस अधिकारी साथ-साथ रहेंगे। इन अधिकारियों को मैजिस्टे्रट की पावर भी दी गई है। इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्र में स्टेटिक सर्विलेयंस टीम (एसएसटी) भी काम कर रही हैं। ये टीमें चैक पोस्ट लगाकर वाहनों की चैंकिग करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एक्सपेंडिचर आब्जर्वर को चुनावी खर्चों से सम्बंधित विस्तृत जानकारी रोजाना दें। चुनावों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए वीडियो टीम, वीडियो व्यूईंग टीम और अकाऊंटिंग टीम साथ-साथ काम करेंगी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति नियमानुसार राशि जमा करवाकर वीडियो रिकार्डिंग ले सकता है।
डीसी ने कहा कि सभी अधिकारियों को ईमानदारी और नेक नियत के साथ चुनावों को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने में अपना योगदान देना होगा। जिस भी अधिकारी की जिस जगह पर डयूटी लगाई गई है, वह अधिकारी अपनी डयूटी को अपना फर्ज समझकर पूरा करे। चुनाव आयोग की हर एक हिदायत को गंभीरता से लेना है, इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।
कौन-कौन अधिकारी है कमेटियों में शामिल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्टेटिक सर्विलैंस टीम में डीएसओ यशबीर सिंह, जिला रोजगार अधिकारी डा. नीरज जिंदल, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठï वैज्ञानिक पी भटनागर, वीटा के एजीएम कुलवंत सिंह, डिप्टी डीईओ बलजीत सिंह, हिरमी के एसडीओ मंदीप, बीईओ थानेसर विनोद कौशिक, बीपीआर कालेज के प्रिंसीपल डा. योगेश जोशी, हिरमी के एसडीओ विकास राज, पशुपालन विभाग के एसडीओ डा. सुरजमल, डीपीसी रामदिया गागट, एआर प्रदीप चौहान को सदस्य के रुप में जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मीडिया प्रमाणीकरण और निगरानी कमेटी में ऑल इंडिया रेडियो, डीआईओ, निदेशक डा. तेजेन्द्र शर्मा, डा. अशोक शर्मा, डीआईपीआरओ व एआईपीआरओ को सदस्य बनाया है। खर्चा निगरानी कमेटी में डीईटीसी सैलस वीके बैनीवाल, डीआरडीए के एओ राजेश गौड और लिक्विर निगरानी कमेटी में डीईटीसी एक्साईज राजकुमार व एक्साईज निरीक्षक को सदस्य बनाया गया है।
Post Now India Post Now India