Breaking News
Home / Uncategorized / जेसीआई द्वारा ट्रेन यूअर बे्रन कार्यक्रम आयोजित

जेसीआई द्वारा ट्रेन यूअर बे्रन कार्यक्रम आयोजित

कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल। सामाजिक संस्था जेसीआई क्लब द्वारा सलारपुर रोड स्थित बी.आर. इंटरनैशनल स्कूल में जूनियर जेसी विंग हेतु ट्रेन यूअर बे्रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जींद से आए राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुरेन्द्र धवन ने बच्चों को रोजमर्रा के विभिन्न कार्यों को एक दूसरे से सामंजस्य बिठाकर समय पर करने, उन्हें याद रखने के गुर सिखाए। धवन ने बताया कि अक्सर बच्चों को पढ़ाई के दौरान एक साथ कई विषयों के कार्यों को करने, उन्हें याद रखने के साथ-साथ घर और समाज से जुड़े अन्य कार्यों से सामंजस्य बिठाने और उन्हें याद रखने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस कार्यक्रम के तहत 7वीं कक्षा से ऊपरी कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों को ऐसी कठिनाइयों का समाधान करने के गुर उदाहरणों सहित सिखाए गए। इन बच्चों की बुद्धि और याददाश्त का विकास करने हेतु भी गुरमंत्र दिए गए। जेसीआई के प्रधान दीपक चोपड़ा और सचिव विजय बजाज ने बताया कि संस्था के सदस्यों के बच्चों हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। अभिभावकों ने इस कार्यक्रम को अपने बच्चों के लिए बहुत लाभदायक बताया। इस कार्यक्रम में जूनियर जेसी चेयरपर्सन मानव पाहवा, सचिव श्रेय परुथी, प्रोजैक्ट निदेशक कीर्ति अरोड़ा, दिया चोपड़ा, प्रांजली बिरमानी, अनिरुद्ध गोयल, सोम्य गोयल, सिम्मी चोपड़ा, रुचि गोयल, विवेक भारद्वाज, डॉ. दीपिका चोपड़ा, अलका पाहवा, मुकेश पाहवा के अलावा क्लब के अन्य कई सदस्यों एवं बच्चों ने भाग लिया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *