Breaking News
Home / Uncategorized / लोक सभा चुनाव के लिए जनरल व पुलिस पर्यवेक्षक ने संभाला कार्यभार

लोक सभा चुनाव के लिए जनरल व पुलिस पर्यवेक्षक ने संभाला कार्यभार

करनाल 23 अप्रैल: भारत निर्वाचन आयोग की ओर से करनाल लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त जनरल पर्यवेक्षक 2009 बैच के आईएएस शशिभूषण सिंह ने मंगलवार को अपना कार्यभार सम्भाल लिया है। चुनाव अवधि के दौरान इनका कार्यालय मॉल रोड़ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रहेगा। पर्यवेक्षक के कार्यालय का लैंड लाईन नम्बर 0184-4065119 तथा मोबाईल नम्बर 8571972151 है। जनरल पर्यवेक्षक पूरे चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

दूसरी ओर 2006 बैच तथा छतीसगढ़ कैडर के आईपीएस महक श्रीवास्तव ने भी मंगलवार को पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। जो चुनाव अवधि के दौरान यहां रहेंगे तथा कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को ऑब्जर्व करेंगे। जनता से मिलने का समय प्रात: 10 से 11 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति इनसे लॉ एंड आर्डर से संबंधी शिकायत को लेकर मिल सकता है। पर्यवेक्षक के कार्यालय का लैंड लाईन नम्बर 0184-4065119 तथा मोबाईल नम्बर 8511976112 है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *