कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा गौशाला बाजार थानेसर में श्रीखाटू श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। प्रधान सुभाष सुखीजा ने बताया कि कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों ने परिवार सहित श्याम पूजन किया। गायक लखबीर सिंह लक्खा ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाकर समां बांधा। इस अवसर पर श्री खाटू श्याम जागरण में सहयोग देने वाले समाजसेवियों पंकज अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, राधेश्याम सिंगला, रामगोपाल बंसल, मदनलाल बंसल एवं प्रदीप झांब सहित अन्य सहयोगियों को श्री श्याम जी का स्वरूप प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि कलयुग में खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया है। धर्म की रक्षा के लिए इन्होंने महाभारत युद्ध में अपने शीश का दान दिया था। श्री कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप खाटूश्याम जी के भव्य मंदिर का निर्माण आरंभ हो गया है। समिति के सभी सदस्यों ने श्री खाटू श्याम जागरण के सफल आयोजन के लिए खाटू श्याम परिवार की सभी संस्थाओं, सहयोगियों, समाजसेवियों, मीडिया और समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान दिनेश कक्कड़, उपप्रधान अटल शर्मा, सचिव रमेश शर्मा, कानूनी सलाहकार लक्ष्मण दास, उपसचिव रतनलाल जांगड़ा, सलाहकार अशोक अरोड़ा, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत यादव, डा. प्रवीण किरमच, कुलदीप ढांड, आशीष कुमार, लवकेश शर्मा, अनिरुद्घ, विजय गुलाटी और प्रदीप वर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
Post Now India Post Now India