Breaking News
Home / Uncategorized / मैक में मई माह से हाॅबी कक्षाएं होंगी शुरु, शहरवासी सीखेंगे कला के गुर

मैक में मई माह से हाॅबी कक्षाएं होंगी शुरु, शहरवासी सीखेंगे कला के गुर

हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान निशुल्क अभिरुचि कक्षाओं के द्वारा लोगों की प्रतिभा को निखारा जाता है। जिसमें संगीत, नृत्य, रंगमंच तथा चित्रकला जैसी विधाओं की जानकारी हासिल कर बहुत से कलाकार कला के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनाने में सफल हुए है। इसी श्रृंख्ला को जारी रखते हुए इस वर्ष मई माह से कक्षाएं प्रारम्भ की जा रही हैं। यह जानकारी मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 1 मई से प्रारम्भ होने वाली कक्षाओं में अभिनय, गायन, हरमाॅनियम तथा चित्रकला के गुर सिखाएगें जाएगें। मैक में लगने वाली कक्षाओं का समय सोमवार से शनिवार सायं 4 से 6 बजे तक रहेगा। इन कक्षाओं में 6 साल से अधिक उम्र के लोग कला की बारीकियों को सीख सकते हैं। नागेंद्र शर्मा ने यह भी बताया कि कक्षाएं निशुल्क लगाई जा रही हैं, जिसमें विद्यार्थियों से केवल पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की मासिक फीस नहीं ली जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *