Breaking News
Home / Religious / श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा आजाद नगर में 192वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा आजाद नगर में 192वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल। श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा शनिवार सायं आजाद नगर थानेसर में 192वां संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श‌शि राजन, मास्टर सतीश, कृष्ण कुमार, चंद्रभान दुरेजा, संजीव और सतवेश सहित कालोनीवासियों ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। संकीर्तन में कैथल के गायक बहादुर सैनी और शाहाबाद के गायक श्रवण राज ने खाटू श्याम जी के मधुर भजन सुनाए। गणेश वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उसकी चौखट के हम तो सेवादार हैं, जाके सिर पे हाथ म्हारे श्याम धनी को होवै है म्हारो बाल भी बांको न होवै है, सांवरिया ले चल परली पार इत्यादि भजन सुनाए गए। बहादुर सैनी द्वारा सुनाए गए नए भजन नॉन स्टॉप सुपरफास्ट गाड़ी खाटू से पहले कोई न हो सवारी… पर श्याम भक्त मन से खाटू श्याम के दरबार पहुंच गए। ट्रस्ट के प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि अगला खाटू श्याम संकीर्तन 30 अप्रैल मंगलवार को सेक्टर-13 के श्री महेश्वर हनुमान मंदिर में होगा। गीता धाम में 4 मई को होने वाले विशाल श्री खाटू श्याम जागरण के उपलक्ष्य में 2 मई वीरवार को नए बस अड्डे से विशाल श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी और गीता धाम में श्याम नाम की मेहंदी लगाई जाएगी। जो भी श्रद्घालु निशान यात्रा और मेहंदी की रस्म में भाग लेना चाहता है, वह ट्रस्ट के सदस्यों से संपर्क कर सकता है। श्याम जी की आरती में प्रधान जयपाल शर्मा, सचिव पवन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, मोहिंद्रपाल गर्ग, शिवकुमार कौशिक, लक्ष्मीनारायण शर्मा, वाचस्पति शर्मा, शिवकुमार वैद्य, मंगेश्वर शर्मा, शालीन अग्रवाल, अमित वर्मा, प्रद्युमन शर्मा, केवलकृष्ण गोयल, सुशील शर्मा, कमल अग्रवाल, मनीष, सतीश कसेरला, रविंद्र शर्मा, सुरेश सिंगला, मनोज गुप्ता, अजय परू‌थी, रमेश साहनी, संजय गर्ग, अंकित गर्ग, शैलेश गुप्ता, सतप्रकाश शर्मा, बीरेंद्र बिंदल, संजय शर्मा, सुखदेव शर्मा, दीपक शर्मा, हर्ष कौशिक और विजय अत्री सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *