29 अप्रैल। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने कुरुक्षेत्र के पिहोवा में अपने कार्यालय का शुभारंभ किया इस अवसर पर पिहोवा से भाजपा के वरिष्ठ नेता मंजीत सिंह वढेच ने अपने सेकड़ो साथियो के साथ निर्मल सिंह के विचारो से प्रभावित होकर उनकी अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की I इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अग्रवाल समाज गुलहां चीका के साथ साथ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन महंत तरनदास व सिख नेता परमजीत सिंह चट्ठा ने निर्मल सिंह को अपना समर्थन दिया I इस अवसर पर बोलते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से मेरा पुराना रिश्ता रहा है। यहां के लोगो ने हमेशा अपना प्यार और दुलार मुझे दिया हैँ । यहां के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मेरे आत्मिक संबंध रहे हैँ । कांग्रेेस की सरकार के दौरान एक मंत्री के रूप में भी धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के विकास में भी मेरा विशेष योगदान रहा हैँ । उन्होने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए और लोगो को बताये कि देश का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती हैं । इस मौके पर उन्होनें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा व अन्य गणमान्यों के साथ गुरुद्वारा में माथा टेेका और गुरुओं से जीत का आशीर्वाद मांगा ।
उन्होनें एक जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि वो कांग्रेस पार्टी से बहुत पहले से जुडें हुए हैँ और उन्होने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ काम किया हैं वो कांग्रेस की सरकारों में विधायक भी रहे और मंत्री भी रहे । यदि वह कुरुक्षेत्र से जितते हैं और देश में कांग्रेस की सरकार बनती हैँ तो वरिष्ठ होने के नाते केबिनेट में मंत्री पद के हकदार भी होगे जिससे कुरुक्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी । इसके बाद चीका में भी अपने कार्यालय के उदघाटन के दौरान उन्होने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र और राज्य की सरकारों ने देश में नफरत और जहर घोलनें का काम किया और सबको धर्म और जाति के नाम पर बांट कर आपस में लडाया । कांग्रेस हमेशा सभी धर्मों को साथ लेकर चलती हैँ और सभी जात-बिरादरियों को पूर्ण सम्मान देती है । उन्होने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में किये गए वायदों के बारे में जानकारी देते हुए लोगो को बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो न्याय योजना के तहत सभी गरीब परिवारों के खातों में हर साल 72 हजार रूपये जमा होगें जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना न करने पड़े । सभी कॉलेज के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त कर और बारहवीं तक के विद्याथियों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी । कोई भी नया रोजगार शुरु करने पर तीन साल तक किसी तरह की कोई रोकटोक नही होगी । देश में बढ़ रही बेरोजगारी के आंकडें भारतीय इतिहास के अब तक के सबसे अधिक हैं । उन्होने कहा कि किसानों की आत्महत्या का मजाक उड़ाने वाली भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए और मोदी सरकार को सत्ता स उखाड़ फेंकनें के लिए सबको एकजुट होकर काम करना पड़ेगा । निर्मल सिंह की सभाओं में आज भी अन्य पार्टियों से आये लोगो ने निर्मल सिंह के पक्ष में कांग्रेस का हाथ थामा ।
Post Now India Post Now India