कुरुक्षेत्र 1 मई: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र में करीब 66 हजार मकानों और दुकानों के बाहर यूनिक आईडी प्लेट लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य से पहले याशी कंसलटिंंग सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा सर्वे का कार्य किया जाएगा। इस टीम द्वारा जून माह तक सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा।
वे बुधवार को लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय मेें याशी कंसलटिंंग सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड के अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने याशी कंसलटिंंग सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड की अधिकारी परमजीत जोहल ने सर्वे के कार्य की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। उन्होंने कहा कि कम्पनी के कर्मचारी सर्वे के कार्य को पूरा करने के लिए निर्धारित शैडयूल तैयार करे और इस शैडयूल के अनुसार जून माह तक सर्वे के कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें, इस कार्य में जरा सी भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा अधिकृत की गई कम्पनी याशी के कर्मचारी मई और जून में वार्ड एवं कालोनी क्षेत्र में सभी घरों, दुकानों, भूखंडों व अन्य सम्पतियों का घर-घर जाकर सर्वे का काम करेंगे। इस सर्वे के द्वारा शहर के प्रत्येक व्यक्ति की सम्पति, घरों व दुकानों से मिलने वाली सूचनाओं को आनलाईन प्रणाली से अपडेट किया जाएगा। जिससे प्रोपर्टी टेक्स व विभिन्न योजनाओं को जानने व समझने के साथ अन्य सहुलियतों की जानकारी मिल पाएगी।
उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद प्रोपर्टी का एक आईडी नम्बर दिया जाएगा, जोकि भविष्य में काफी उपयोगी साबित होगा। इतना ही नहीं अगर किसी ने सम्पति किराए पर दी हुई है तो वह किराएदार को फोन करके सर्वेयर की मदद करने के लिए कहे। सर्वे के दौरान सभी को अपनी सम्पति का एरिया, नाप, लेखा-जोखा सही करवानी होगी व एरिया सर्वेयर से सही रुप से चैक करके सर्वे दौरान फोटो खिंचवाया जाना है। सर्वे के बाद सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा दिए गए मोबाईल नम्बर पर एक ओटीपी के साथ एक टैम्परेरी यूनिक सर्वे आईडी आएगा, जिसको सम्भाल कर रखना है, इस यूनिक आईडी से भविष्य में अपनी प्रोपर्टी की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे एजेंसी के किसी भी सर्वेयर को कोई भी फीस या पैसा किसी भी रुप में नहीं देना है।
Post Now India Post Now India