कैथल, 3 मई: जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह ने बताया कि आगामी 7, 16 व 26 मई को विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह सभी शिविर प्रात: 9 बजे प्रारंभ होंगे। उन्होंने बताया कि 7 मई को जय हनुमान अखाड़ा द्वारा लघु सचिवालय के समीप जय हनुमान अखाड़े में, 16 मई को गुरू ब्रह्मानंद सेवा समिति चुहड़माजरा द्वारा न्यू अनाज मंडी पूंडरी में तथा 26 मई को पब्लिक वैल्फेयर ट्रस्ट कैथल द्वारा बाबालदाना मुख्य चौपाल के नजदीक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इन शिविरों में अधिक से अधिक रक्तदान करके मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India