Breaking News
Home / Uncategorized / वीडियो सर्विलैंस टीम, वीडियो व्यूविंग टीम तथा अकाउंट टीम चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा की जा रही चुनावी जनसभाओं व अन्य कार्यक्रमों पर पूरी निगरानी रखें तथा सभी किए गए खर्च को तय मापदंडों के आधार पर प्रत्याशियों के खर्चे में शामिल करना सुनिश्चित किया जाए

वीडियो सर्विलैंस टीम, वीडियो व्यूविंग टीम तथा अकाउंट टीम चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा की जा रही चुनावी जनसभाओं व अन्य कार्यक्रमों पर पूरी निगरानी रखें तथा सभी किए गए खर्च को तय मापदंडों के आधार पर प्रत्याशियों के खर्चे में शामिल करना सुनिश्चित किया जाए

कैथल, 3 मई: वीडियो सर्विलैंस टीम, वीडियो व्यूविंग टीम तथा अकाउंट टीम चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा की जा रही चुनावी जनसभाओं व अन्य कार्यक्रमों पर पूरी निगरानी रखें तथा सभी किए गए खर्च को तय मापदंडों के आधार पर प्रत्याशियों के खर्चे में शामिल करना सुनिश्चित किया जाए। जनसभाओं के दौरान सजग होकर वीडियोग्राफी करवाई जाए और उसमें सभी गाडि़यों व अन्य गतिविधियों को रिकोर्ड करें, ताकि अकाउंट टीम द्वारा खर्चों का आंकलन सही प्रकार से किया जा सके।

यह दिशा-निर्देश कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के खर्च पर्यवेक्षक एसएस सरदूल ने लघु सचिवालय में वीडियो सर्विलैंस टीम, वीडियो व्यूविंग टीम तथा अकाउंट टीम की बैठक लेकर दिए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम ईशा कंबोज, अनिल नागर, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, डीआईओ दीपक खुराना मौजूद रहे। खर्च पर्यवेक्षक एसएस सरदूल ने कहा कि जिला कैथल की सभी टीमें पूरी सक्षमता व ईमानदारी से कार्य कर रही हैं। चुनावी प्रक्रिया में प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्चों को संबंधित के चुनाव खर्च में जोड़कर उसकी प्रतिदिन रिपोर्ट भिजवाना सभी टीमें सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गाड़ी की अनुमति जिस संबंधित क्षेत्र के लिए दी गई है, वह गाड़ी वहीं पर प्रयोग में लाई जाए।

उन्होंने कहा कि वीडियो सर्विलैंस टीम जनसभा स्थलों पर जाकर वीडियोग्राफी करेंगे। इसके बाद कैमरे से की गई रिकोर्डिंग को वीडियो व्यूविंग टीम को देंगे, जिससे इस्तेमाल किए गए सामान के रेट का आंकलन किया जाएगा और खर्चें में शामिल करने के लिए यह रिपोर्ट अकांउट टीम को जाएगी और उम्मीदवार के चुनावी खर्च में शामिल कर दिया जाएगा। इस कार्य को पूरी निष्पक्षता से पूरा करें। कार्य करने में कोताही न बरती जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि वीडियोग्राफर सभी गाडि़यों के नंबर के विजुअल की रिकोर्डिंग करना भी सुनिश्चित करें। यदि किसी भी टीम को किसी भी प्रकार की समस्या व सुझाव हो तो वो तुरंत मुझे व एआरओ तथा उच्चाधिकारियों को तुरंत सूचना दें। सभी टीमें आपसी तालमेल से कार्य करें और किसी भी प्रकार का कम्यूनिकेशन गैप नही होना चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव को शांति पूर्वक व निष्पक्षता से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प है। चुनावी प्रक्रिया में 4 वीडियो सर्विलैंस टीम, 6 वीडियो व्यूविंग टीम तथा 4 सहायक खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जोेकि चुनावी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी टीमें पूरी ईमानदारी से कार्य करें तथा तथ्य आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। किसी भी टीम को अगर कोई दिक्कत आती है तो उसकी सूचना तुरंत देंगे। इस मौके पर सभी टीमों को पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से इलैक्शन एक्सपैंडिचर मोनिटरिंग दिखाई गई।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *