करनाल 5 मई: ब्राहमण समाज सेक्टर 7 द्वारा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को द्वितीय ब्राहमण समाज मिलन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर सेक्टर 7 में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में माता कलावती अस्पताल कोहण्ड के संस्थापक डा. सुरेश गौड ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए याद किया जाता है। आज के दिन उनके चरित्र का स्मरण और अनुसरण कर कोई भी व्यक्ति जीवन में सफलता की ऊंचाईयों को प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम मेें दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम हिसार के निदेशक प्रवेश कुमार शर्मा तथा समस्त ब्राहमण समाज के प्रधान नरेश कुमार बस्सी ने अति विशिष्ठï अतिथि के रूप में शिरकतर करते हुए भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस समारोह में विशिष्ठï अतिथि के रुप में लाईफ केयर अस्पताल सेक्टर 7 के निदेशक डा. गगन कौशल और दयाल सिंह कालेज के प्रिंसीपल डा. चंद्रशेखर भारद्वाज ने शिरकत की तथा सभी को भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रधान शुभकरण शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि समाज द्वारा द्वितीय ब्राहमण समाज मिलन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। ब्रहामण समाज का गठन जुलाई 2015 में हुआ था, वर्तमान में इसमें 80 सदस्य है और नए सदस्य बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले समारोह में प्रात: 8 बजे से लेकर 9 बजे तक हवन यज्ञ किया गया तथा 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक भगवान परशुराम वंदन पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें प्रसिद्घ हरियाणवी गायक हेमंत शर्मा ने भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद 12 बजे से 2 बजे तक युवक-युवती परिचय सम्मेलन का तथा 2 बजे से 3 बजे तक महार्षि प्रसाद का आयोजन किया गया और 3 से 4 बजे तक समाज मिलन कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में ब्रहामण समाज सेक्टर 7 के वरिष्ठï सदस्य वेदप्रकाश शर्मा को समाज द्वारा सम्मानित किया गया तथा दसवीं और बारवीं के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए है। इनके अलावा आए हुए अतिथियों को तथा जिले की 12 ब्रहामण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थापक हुकम सिंह कौशिक, उप प्रधान केएल शर्मा, महासचिव कुलभूषण शर्मा, सहसचिव सतीश पराशर, खंजाची नंद किशोर शर्मा, मीडिया प्रभारी बलराम शर्मा, कार्यकारी सदस्य श्याम देव शर्मा, कीर्ति गौतम, पवन शर्मा, देश बंधू शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India