Breaking News
Home / Social / साईकिल सवारी को बनाएंगे जीवन का अभिन्न अंग, 193वीं साईकिल रैली निकाली

साईकिल सवारी को बनाएंगे जीवन का अभिन्न अंग, 193वीं साईकिल रैली निकाली

कुरुक्षेत्र। प्ररेणा समिति हरियाणा द्वारा शहर में 193वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली। रैली में कमलजीत सिंह मुख्य रूप से पधारे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं प्रतिदिन 5 किलो मीटर साईकिल चला रहे हैं। पर्यावरण प्रहरी कैप्टन गुरमेल सिंह ने कहा कि स्वस्थ व निरोगी काया के लिए साईकिल राम बाण है। सुबेदार मेजर रविंद्र कौशिक ने युवाओं को साईकिल की सवारी अपनाने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण प्रहरी दुष्यंत बक्शी ने कहा कि वे अपने दोनों बच्चों को भी साईकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उनकी बेटी गीतांशी जो डी ए वी स्कूल की छात्रा है ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि हमें स्वस्थ और तंदुरुस्त रहना है तो साईकिल चलाना चाहिए। पर्यावरण प्रहरी एवं डायमंड रक्तदाता डाक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि हमने साईकिल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लिया है और हम अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए साईकिल को दोबारा जीवन की महत्वपूर्ण सवारी में शामिल करने के लिए जागरूक करने में पूरी शक्ति लगा देंगे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *