कैथल, 6 मई: दिल्ली पब्लिक स्कूल का सी.बी.एस.ई. द्वारा कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें कैथल के विद्यार्थियों ने प्रशंसनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ-साथ अपने मां-बाप का नाम पूरे शहर में रोशन किया। इस अवसर चेयरमैन सतीश बंसल ने सभी बच्चों बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत दिल्ली पब्लिक स्कूल का 10वीं का वार्षिक परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा बच्चों को दी जा रही विशेष सुविधाएं और पढ़ाई का अच्छा माहौल और उसके साथ-साथ काबिल अध्यापक-अध्यापिकाओं की मेहनत रंग लाई है और बच्चों ने शत-प्रतिशत परिणाम के लिए परीक्षाओं में अपना शत-प्रतिशत दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है और इन भावी निर्माताओं को हर क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल पूरी तरह कटिबद्ध है। बच्चों का सर्वांगीण विकास उनके भावी जीवन को सुखमय बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसी के दृष्टिगत इस विद्यालय में पाठ्यक्रम की शिक्षा देने के साथ-साथ बच्चों की अपनी-अपनी रुचि के खेलों व अन्य क्षेत्रों में उन्हें पारंगत करने के लिए स्कूल में विशेष प्रशिक्षक तैनात किए गए हैं ताकि बाल-गोपाल खेल खेल में अपनी शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अपने भीतर छुपी विलक्षण प्रतिभा को भी मंच दें और देश के अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
ये रहे परिणाम
दिल्ली पब्लिक स्कूल के 10वीं कक्षा के विषय अनुसार ङ्क्षहदी में 5 बच्चों ने 99, गणित में 5 बच्चों ने 99, विज्ञान में एक बच्चे के 98, सामाजिक विज्ञान में एग्नस रॉज रोनी ने 100 व 5 बच्चों ने 99, कम्प्यूटर में हिमेंद्र ने 100 व चार बच्चों ने 99 अंक लेकर लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस विषेश मौके पर प्रधानाचार्य संजय शर्मा व मुख्याध्यापिका जसप्रीत मित्तल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रतिदिन मेहनत कर आगे बढऩे की बात कही।
Post Now India Post Now India
