Breaking News
Home / Education / दून इंटरनेशनल स्कूल ने सफलता का लहराया परचम, सभी विद्यार्थी मेरिट में स्थान लेकर उत्तीर्ण

दून इंटरनेशनल स्कूल ने सफलता का लहराया परचम, सभी विद्यार्थी मेरिट में स्थान लेकर उत्तीर्ण

आज सीबीएसई द्वारा जारी किए गए 10वीं कक्षा के नतीजों के बाद दून इंटरनेशनल स्कूल में खुशी का माहौल निर्मित हो गया। 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामो में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत यानी 100% परीक्षा परिणाम प्राप्त कर इतिहास रचा। 5 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपने माता- पिता और स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के प्रबंधक निदेशक कुलजिन्दर मोहन सिंह बाठ ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूल का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय व उल्लेखनीय रहा। उन्होंने बताया कि स्कूल के सभी 123 छात्र-छात्राएं बेहतरीन अंको के साथ मेरिट में स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए। जानकरी देते हुए बाठ ने बताया कि दून इंटरनेशनल स्कूल के जिन बच्चो ने 90 फीसदी से अधिक अंक लेकर परचम लहराया उनमे दीपिका ने सर्वाधिक 96 फीसदी अंक प्राप्त किये है।

कुल 5 छात्र छात्राये जिन्होंने 90 से ऊपर अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया जिनमे कुणाल ने 94, ध्वनि 93.8, दीपांशु 91 व् ज्योति ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किये। इसमें कुणाल ने 94, ध्वनि 93.8, दीपांशु 91 व् ज्योति ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किये। वहीं 80 फीसदी से ऊपर अंक लेने वालो में इशप्रीत 87.6, सुदेश 85 तनवीरजीत 84.8, मनप्रीत कौर 83.4, अमृत कौर 83.8, चरणप्रीत कौर 82.4 व् ख़ुशी ने 81.6% अंक प्राप्त किये । प्रथम स्थान उत्तीर्ण करने वाली छात्र दीपिका ने बताया कि स्कूल के सभी शिक्षकों की मेहनत व् दूरदर्शी सोच के कारण वो 95.2 फीसदी अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान उत्तीर्ण कर पाई। सभी छात्रों ने इस उपलब्धि के लिए अपने अध्यापकगण व माता पिता को धन्यवाद किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य जतिंदर कौर ने बताया कि विज्ञान विषय में कुणाल, दीप्ति और ध्वनि ने 95 अंक प्राप्त किये है। वहीं समाजिक ज्ञान में कुणाल ने 98 दीपिका ने 95 व् गौरी, इशप्रीत, किरण व् कनिका ने 94 अंक प्राप्त किये है। वहीं गणित में अंकित, ज्योति, दीपिका, ध्वनि, कुणाल व् श्रुति ने सर्वाधिक 95 अंक प्राप्त किये है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य वीणा शर्मा व् अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *